Mumbai के Bandra तट पर आया 26 फुट का baby humpback whale, बचाने की कोशिश नाकाम, मौत हुई
Maharashtra: मुंबई के बांद्रा इलाके के पथरीले तट पर एक 26 फुट लंबा baby humpback whale बहकर आया था। कई सरकारी एजेंसियों ने मिलकर उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन अंत में इस व्हेल की मौत हो गई। यह घटना शनिवार सुबह तब साम
Maharashtra: मुंबई के बांद्रा इलाके के पथरीले तट पर एक 26 फुट लंबा baby humpback whale बहकर आया था। कई सरकारी एजेंसियों ने मिलकर उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन अंत में इस व्हेल की मौत हो गई। यह घटना शनिवार सुबह तब सामने आई जब Bandra-Versova Sea Link प्रोजेक्ट पर काम कर रहे मजदूरों ने इसे Carter Club के पास देखा।
इस बचाव अभियान में Forest Department के Mangrove Cell, BMC, मुंबई फायर ब्रिगेड और वन्यजीव डॉक्टरों की टीमों ने हिस्सा लिया। इनके अलावा स्थानीय मछुआरों, मुंबई पुलिस, महाराष्ट्र सुरक्षा बल और कई वॉलंटियर्स ने भी मदद की। पूरी कार्रवाई की निगरानी कोस्टल पुलिस ने की। व्हेल के शव को क्रेन की मदद से पथरीले किनारे से हटाकर वर्सोवा ले जाया गया, जहां उसे समुद्र तट पर दफना दिया गया।
वन विभाग ने मौके को सुरक्षित किया और शव के नमूने लिए ताकि पोस्टमार्टम (necropsy) किया जा सके। डॉक्टरों की टीम अब यह जांच करेगी कि व्हेल की मौत की असली वजह क्या थी। इसमें अंदरूनी चोट, बीमारी या प्लास्टिक खाने जैसी संभावनाएं देखी जा रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई के तटों पर ऐसे समुद्री जीवों का आना सामान्य नहीं है और अक्सर चोट लगने के कारण वे किनारे लग जाते हैं।
इस घटना पर BNHS के अध्यक्ष और रिटायर्ड IAS अधिकारी प्रवीण परदेसी ने गहरा दुख जताया। वहीं, कुछ वन्यजीव प्रेमियों ने इस बात पर हैरानी जताई कि वन विभाग के कोई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। इस पर मैंग्रोव सेल के प्रमुख और मुख्य वन संरक्षक एन.आर. प्रवीण ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं थी।