Mumbai के Bandra में बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 64 साल के बुजुर्ग की मौत, 2 फायरफाइटर्स घायल

Maharashtra/Mumbai: मुंबई के बांद्रा वेस्ट इलाके में बुधवार रात एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 64 साल के एक व्यक्ति की जान चली गई और आग बुझाने गए दो फायरफाइटर्स धुएं की वजह से घायल हो गए। यह घटना शेर्ली

Maharashtra/Mumbai: मुंबई के बांद्रा वेस्ट इलाके में बुधवार रात एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 64 साल के एक व्यक्ति की जान चली गई और आग बुझाने गए दो फायरफाइटर्स धुएं की वजह से घायल हो गए। यह घटना शेर्ली राजन रोड स्थित Atlantic Building की सातवीं मंजिल पर हुई।

मुंबई फायर ब्रिगेड को आग की खबर रात 9:12 बजे मिली थी। स्थिति बिगड़ते देख रात 9:55 बजे इसे Level-I फायर घोषित कर दिया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद रात 11:50 बजे तक आग पर काबू पाया। शुरुआत में डर था कि बिल्डिंग के अंदर कई लोग फंसे हो सकते हैं, जिसके बाद सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

नगर निगम (BMC) के मुताबिक, आग सातवीं मंजिल के रूम नंबर 701 और 702 में लगी थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि आग बिजली की वायरिंग, इलेक्ट्रिकल इंस्टॉलेशन और घर के सामान में लगी थी। हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान 64 वर्षीय अज़ीम बारोडवाला के रूप में हुई है, जिन्हें भाभा अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया।

इस ऑपरेशन के दौरान बांद्रा फायर स्टेशन के शिवशंकर भारत पुरी (32) और नवनाथ मोहन बाइट (34) दम घुटने की वजह से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। मौके पर मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, 108 एम्बुलेंस, अदाणी इलेक्ट्रिसिटी के कर्मचारी और वार्ड अधिकारी मौजूद रहे। आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है।