Mumbai के Atal Setu पर बाइक दौड़ाने वाले दो युवकों पर FIR, गलत साइड से 100 kmph की रफ्तार में जा रहे थे
Maharashtra: मुंबई के अटल सेतु पर बाइक चलाने और रफ्तार का शौक भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों के खिलाफ FIR दर्ज की है। अटल सेतु पर दोपहिया वाहनों का जाना पूरी तरह प्र
Maharashtra: मुंबई के अटल सेतु पर बाइक चलाने और रफ्तार का शौक भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों के खिलाफ FIR दर्ज की है। अटल सेतु पर दोपहिया वाहनों का जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है, इसके बावजूद ये लोग वहां तेज रफ्तार में बाइक दौड़ा रहे थे।
यह पूरा मामला तब सामने आया जब एक अन्य motorist ने इस घटना का वीडियो ऑनलाइन पोस्ट किया। वीडियो में दिख रहा है कि बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था और पीछे बैठे व्यक्ति ने जानबूझकर बाइक की नंबर प्लेट को छिपा रखा था। बताया गया है कि ये दोनों लोग ब्रिज पर गलत दिशा (wrong side) में करीब 100 kmph की रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे।
इस मामले में Wadala ट्रैफिक पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब टोल प्लाजा और अन्य निगरानी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सके। जानकारी मिली है कि बाइक सवार नवी मुंबई साइड के टोल नाके से बाहर नहीं निकला, इसलिए पुलिस उनके रूट की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि जनवरी 2024 में अटल सेतु के उद्घाटन के समय ही नियम साफ कर दिए गए थे। इस ब्रिज पर मोटरसाइकिल, मोपेड, ऑटो-रिक्शा, तीन पहिया टेम्पो और ट्रैक्टर जैसे वाहनों का प्रवेश पूरी तरह मना है। पुलिस ने पहले भी चेतावनी दी थी कि अटल सेतु कोई पिकनिक स्पॉट नहीं है और यहां फोटो या सेल्फी लेने के लिए रुकना कानूनी अपराध है, जिसके लिए FIR दर्ज की जाएगी।