Mumbai के अशोक वडा पाव को मिली दुनिया में पहचान, TasteAtlas ने बताया दुनिया का नंबर 1 वडा पाव स्पॉट
Maharashtra: मुंबई के दादर इलाके में स्थित अशोक वडा पाव ने पूरी दुनिया में अपना नाम कर लिया है। ग्लोबल ट्रैवल गाइड TasteAtlas ने अपनी दुनिया के सबसे बेहतरीन सैंडविच की लिस्ट में वडा पाव को 30वें स्थान पर रखा है। खास बात
Maharashtra: मुंबई के दादर इलाके में स्थित अशोक वडा पाव ने पूरी दुनिया में अपना नाम कर लिया है। ग्लोबल ट्रैवल गाइड TasteAtlas ने अपनी दुनिया के सबसे बेहतरीन सैंडविच की लिस्ट में वडा पाव को 30वें स्थान पर रखा है। खास बात यह है कि इस लिस्ट में दादर के अशोक वडा पाव, जिसे कीर्ति कॉलेज वडा पाव के नाम से भी जाना जाता है, को वडा पाव खाने के लिए दुनिया की नंबर एक जगह बताया गया है।
इस दुकान की शुरुआत की कहानी काफी पुरानी है। बताया गया है कि अशोक वैद्य ने 1966 में दादर रेलवे स्टेशन के पास अपनी फूड कार्ट शुरू की थी। वहीं अशोक ठाकुर ने 1978 में अपनी हाथगाड़ी लगाई। साल 1980 में गलती से ‘चुरा पाव’ बन गया, जो अब इस दुकान की सबसे खास पहचान बन चुका है।
दुकान के मालिक अशोक ठाकुर अपनी रेसिपी को लेकर काफी सख्त रहते हैं। वे वडा में बेकिंग पाउडर का इस्तेमाल नहीं करते और सिर्फ मूंगफली के रिफाइंड तेल में ही इसे तलते हैं। अशोक ठाकुर के साथ उनके परिवार और मनोहर तथा प्रसाद नाम के कर्मचारी इस काम को संभालते हैं। अशोक ठाकुर की पत्नी अपर्णा अशोक ठाकुर ने बताया कि उन्होंने बैंकिंग की नौकरी और परिवार की इच्छाओं को छोड़कर अशोक ठाकुर से शादी की और शुरुआती दिनों में काफी संघर्ष किया।
फूड एक्सपर्ट्स और इतिहासकार कुरुश दलाल के मुताबिक, वडा पाव को मिल मजदूरों और रोजाना सफर करने वालों के लिए एक सस्ता और पेट भरने वाला मील बनाने के लिए तैयार किया गया था। TasteAtlas की यह रैंकिंग आम लोगों की रेटिंग पर आधारित है, जिसमें असली यूजर्स की पसंद को प्राथमिकता दी गई है। इस पहचान के बाद अब यह स्टॉल छात्रों से लेकर बड़े सेलिब्रिटीज तक की पहली पसंद बना हुआ है।