Mumbai में सड़क हादसे का शिकार हुई 9 साल की बच्ची, Wrong Side से आ रही बाइक ने मारी टक्कर
Maharashtra/Mumbai: मुंबई के Andheri इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है जहाँ एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने 9 साल की बच्ची को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई और बाइक सवार मौके से फरार हो ग
Maharashtra/Mumbai: मुंबई के Andheri इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है जहाँ एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने 9 साल की बच्ची को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई और बाइक सवार मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोटरसाइकिल सड़क की गलत दिशा (Wrong Side) से आ रही थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।
घायल बच्ची की पहचान Reva Pawar के रूप में हुई है। हादसे के तुरंत बाद उसे इलाज के लिए Cooper Hospital ले जाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची की हालत अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर है।
यह पूरा मामला Amboli Police Station के इलाके का है। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। Amboli Police Station के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर Rahul Patil ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही फरार बाइक सवारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।