Mumbai एयरपोर्ट पर ‘बम’ वाला मजाक पड़ा भारी, IndiGo फ्लाइट में यात्री गिरफ्तार, 1 घंटा लेट हुई दिल्ली की उड़ान
Maharashtra: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक यात्री का मजाक उसे बहुत महंगा पड़ा। 9 अगस्त 2026 को दिल्ली जाने वाली IndiGo की फ्लाइट 6E333 में सवार एक व्यक्ति ने अपने बैग में बम होने की बात कही, जिस
Maharashtra: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक यात्री का मजाक उसे बहुत महंगा पड़ा। 9 अगस्त 2026 को दिल्ली जाने वाली IndiGo की फ्लाइट 6E333 में सवार एक व्यक्ति ने अपने बैग में बम होने की बात कही, जिसके बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया और फ्लाइट करीब एक घंटा देरी से उड़ पाई।
पुलिस ने इस मामले में वर्सोवा निवासी 55 साल के अनुज जयराम सुवर्णा को गिरफ्तार किया है। अनुज एक ऑफिशियल ट्रिप के लिए दिल्ली जा रहे थे और उनका दावा है कि उन्होंने यह बात सिर्फ मजाक में कही थी। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों ने इसे गंभीरता से लिया और उन्हें तुरंत विमान से उतारकर हिरासत में ले लिया।
घटना के बाद एहतियात के तौर पर विमान में सवार सभी 100 यात्रियों को नीचे उतारा गया। CISF और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड (BDDS) ने पूरे विमान और सामान की गहन जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली। इसके बाद ही फ्लाइट को दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
Sahar पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125 और 351(2) के तहत FIR दर्ज की है। DCP निमित गोयल ने पुष्टि की कि आरोपी पर मानव जीवन को खतरे में डालने और आपराधिक धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई।
IndiGo ने अनुज सुवर्णा को ‘अनरुलि पैसेंजर’ घोषित किया है और संकेत दिया है कि उन्हें भविष्य में ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि एयरपोर्ट पर इस तरह के मजाक के गंभीर परिणाम होते हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के नए नियमों के मुताबिक, विमान सुरक्षा से जुड़ी गलत जानकारी देने पर 1 करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
यह घटना ऐसे समय में हुई जब 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा जांच बहुत कड़ी कर दी गई थी। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।