Mumbai एयरपोर्ट पर 6.6 करोड़ की ड्रग्स के साथ दो गिरफ्तार, Bangkok से लाए थे 19 किलो गांजा

Maharashtra: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) पर कस्टम अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो यात्रियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग बैंकॉक से भारत लौट रहे थे और अपने सामान में करीब 19 किलो हाइड्

Maharashtra: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) पर कस्टम अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो यात्रियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग बैंकॉक से भारत लौट रहे थे और अपने सामान में करीब 19 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा छिपाकर लाए थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस ड्रग्स की कीमत 6.65 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।

एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) को पहले से ही खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद इन यात्रियों को पकड़ा गया। पकड़े गए लोगों में 48 साल का तेजिंदर गाबा, जो हरियाणा के करनाल का रहने वाला है और 31 साल का रोहन महाले, जो महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ का निवासी है, शामिल हैं। कस्टम अधिकारियों ने NDPS एक्ट की धारा 67 के तहत पूछताछ की, जिसमें दोनों आरोपियों ने ड्रग्स तस्करी की बात कुबूल कर ली है।

अधिकारियों के मुताबिक, इन लोगों ने पैसों के लालच में यह काम किया और उन्हें पता था कि यह गैरकानूनी है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि इस तस्करी के पीछे एक बड़ा गिरोह काम कर रहा है। अभी यह पता लगाया जा रहा है कि बैंकॉक में ड्रग्स किसने सप्लाई किए और मुंबई में इन्हें किसे सौंपा जाना था। फिलहाल जांच जारी है ताकि इस ड्रग कार्टेल के अन्य सदस्यों को पकड़ा जा सके।