Mumbai एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, रनवे पर आमने-सामने आए Air India और Air India Express के विमान

Maharashtra: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार रात एक बड़ा विमान हादसा होते-होते बचा। मुंबई से दिल्ली जाने वाली Air India की फ्लाइट ने उड़ान भरने के दौरान अचानक ब्रेक लगाए, क्योंकि रनवे पर पहले

Maharashtra: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार रात एक बड़ा विमान हादसा होते-होते बचा। मुंबई से दिल्ली जाने वाली Air India की फ्लाइट ने उड़ान भरने के दौरान अचानक ब्रेक लगाए, क्योंकि रनवे पर पहले से ही Air India Express का एक विमान मौजूद था। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) की समय पर दी गई चेतावनी की वजह से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

यह घटना 7 जुलाई 2026 की रात करीब 10:00 बजे हुई। जानकारी के मुताबिक, Air India की फ्लाइट AI816 (Boeing 777-300ER) दिल्ली के लिए उड़ान भरने की तैयारी में थी। उसी समय सिलीगुड़ी से आई Air India Express की फ्लाइट AIX1547 (Boeing 737 MAX 8) रनवे पर लैंड कर चुकी थी और अभी वहां से हटी नहीं थी। जैसे ही ATC ने Air India के पायलट को निर्देश दिया, उन्होंने तुरंत टेक-ऑफ रोक दिया और विमान को वापस बे (Bay) की तरफ ले गए।

Air India के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है कि क्रू ने ATC के निर्देशों का पालन किया और उड़ान बीच में ही रोक दी। कंपनी ने बताया कि विमान की मानक प्रक्रियाओं के तहत जरूरी जांच की जाएगी। इस घटना की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हुई, जिसके लिए एयरलाइन ने खेद जताया है और प्रभावित यात्रियों के लिए दूसरे इंतजाम किए जा रहे हैं।

फिलहाल इस घटना में किसी भी तरह की चोट या विमानों को नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है। हालांकि, यह सवाल जरूर उठ रहा है कि जब रनवे पर एक विमान मौजूद था, तो दूसरे विमान को उड़ान के लिए मंजूरी क्यों मिली। विमानन सुरक्षा अधिकारी इस पूरे मामले की जांच करेंगे। उम्मीद है कि DGCA भी इस मामले की बारीकी से जांच कर सकता है ताकि भविष्य में ऐसी गलतियां न हों।