Mumbai में Air India की बिल्डिंग का होगा कायाकल्प, 181 करोड़ रुपये खर्च कर सरकार बनाएगी अपना ऑफिस
Maharashtra: मुंबई के नरीमन पॉइंट पर स्थित 22 मंजिला Air India बिल्डिंग अब महाराष्ट्र सरकार का नया ठिकाना बनने जा रही है। इस पुरानी बिल्डिंग की मरम्मत और नवीनीकरण के लिए सरकार करीब 181 करोड़ रुपये खर्च करेगी। काम पूरा हो
Maharashtra: मुंबई के नरीमन पॉइंट पर स्थित 22 मंजिला Air India बिल्डिंग अब महाराष्ट्र सरकार का नया ठिकाना बनने जा रही है। इस पुरानी बिल्डिंग की मरम्मत और नवीनीकरण के लिए सरकार करीब 181 करोड़ रुपये खर्च करेगी। काम पूरा होने के बाद यहां राज्य सरकार के अलग-अलग दफ्तर शिफ्ट किए जाएंगे।
महाराष्ट्र सरकार ने 2 जून 2026 को Air India Asset Holding Limited (AIAHL) से यह बिल्डिंग 1,601 करोड़ रुपये में खरीदी थी। इस पूरी प्रक्रिया को मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis की मौजूदगी में पूरा किया गया। अब इस बिल्डिंग को सरकारी इस्तेमाल के लायक बनाने के लिए अगले छह महीने तक मरम्मत का काम चलेगा।
लोक निर्माण मंत्री Shivendrasinhraje Bhosale ने बिल्डिंग का मुआयना किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि काम की क्वालिटी से कोई समझौता न हो। उन्होंने साफ कहा कि दफ्तर शिफ्ट करने से पहले पूरी बिल्डिंग का स्ट्रक्चरल ऑडिट कराया जाए ताकि सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। मंत्री ने यह भी सुझाव दिया कि बिल्डिंग के बाहरी हिस्से और गेट को महाराष्ट्र की विरासत के हिसाब से डिजाइन किया जाए, जिसके लिए बड़े आर्किटेक्ट्स की मदद ली जा सकती है।
बिल्डिंग के नवीनीकरण के लिए दो अलग-अलग टेंडर निकाले जा रहे हैं। एक टेंडर सिविल काम जैसे पेंटिंग, इंटीरियर और फर्नीचर के लिए होगा, जबकि दूसरा इलेक्ट्रिकल काम और नई लिफ्ट लगाने के लिए होगा। एक खास बदलाव यह होगा कि बिल्डिंग के ऊपर लगे Air India के लोगो को हटाकर वहां महाराष्ट्र सरकार का लोगो लगाया जाएगा।
इस कदम से सरकार को बड़ा फायदा होगा क्योंकि अब कई सरकारी विभाग किराए की इमारतों से निकलकर यहां आ जाएंगे। इससे सरकार को हर साल करीब 200 करोड़ रुपये के किराए की बचत होने की उम्मीद है। साथ ही मंत्रालय के पास ऑफिस स्पेस की कमी भी दूर हो जाएगी।