Mumbai में Air India की आइकॉनिक बिल्डिंग बनेगा Devendra Fadnavis का ऑफिस, सरकार के बचेंगे 200 करोड़ रुपये
Maharashtra: मुंबई के नरीमन पॉइंट पर स्थित एयर इंडिया की मशहूर 23 मंजिला बिल्डिंग अब महाराष्ट्र सरकार के कब्जे में है। इस बिल्डिंग को 1,601 करोड़ रुपये में खरीदा गया है, जिसका इस्तेमाल डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के ऑफिस
Maharashtra: मुंबई के नरीमन पॉइंट पर स्थित एयर इंडिया की मशहूर 23 मंजिला बिल्डिंग अब महाराष्ट्र सरकार के कब्जे में है। इस बिल्डिंग को 1,601 करोड़ रुपये में खरीदा गया है, जिसका इस्तेमाल डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के ऑफिस और अन्य सरकारी विभागों के लिए किया जाएगा। इस फैसले से राज्य सरकार को हर साल किराए के रूप में खर्च होने वाले लगभग 200 करोड़ रुपये की बड़ी बचत होगी।
इस पूरी प्रक्रिया की शुरुआत नवंबर 2023 में हुई थी जब राज्य कैबिनेट ने इसे खरीदने की मंजूरी दी थी। मार्च 2024 में केंद्र सरकार से फाइनल मंजूरी मिलने के बाद, अप्रैल 2026 में वित्त विभाग ने पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (PWD) को 1,600 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। 2 जून 2026 को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में मंत्रालय में इसके समझौतों की प्रक्रिया पूरी कर ली गई।
बिल्डिंग के इस्तेमाल को लेकर खास तैयारी की गई है। इसकी 23वीं मंजिल पर, जो करीब 5,611 स्क्वायर फीट में फैली है, मुख्यमंत्री का ऑफिस होगा। वहीं 22वीं मंजिल के 13,363 स्क्वायर फीट हिस्से को एक आधुनिक कैबिनेट मीटिंग हॉल में बदला जाएगा। इसके अलावा, मंत्रालय में जगह की कमी की वजह से जो सरकारी विभाग बाहर किराए के ऑफिस में चल रहे थे, उन्हें भी इसी बिल्डिंग में शिफ्ट किया जाएगा।
पब्लिक वर्क्स मिनिस्टर शिवेंद्रसिंह भोसले ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बिल्डिंग में शिफ्ट होने से पहले इसका पूरा स्ट्रक्चरल ऑडिट किया जाए और जरूरी मरम्मत का काम पूरा किया जाए। बताया गया है कि बिल्डिंग के अंदरूनी हिस्से, लिफ्ट और सेंट्रल एयर कंडीशनिंग सिस्टम अभी ठीक स्थिति में नहीं हैं। साथ ही मुख्य प्रवेश द्वार को महाराष्ट्र की विरासत के हिसाब से दोबारा डिजाइन किया जाएगा। सभी मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद करीब छह महीने में यह बिल्डिंग पूरी तरह इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाएगी।