Mumbai में 16 साल की लड़की से बदसलूकी का आरोप, Sairaab एक्टर Rohit Chandel गिरफ्तार
Maharashtra: मुंबई पुलिस ने टीवी शो ‘Sairaab’ में काम करने वाले एक्टर Rohit Chandel को एक 16 साल की नाबालिग लड़की का पीछा करने और उसके साथ मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POC
Maharashtra: मुंबई पुलिस ने टीवी शो ‘Sairaab’ में काम करने वाले एक्टर Rohit Chandel को एक 16 साल की नाबालिग लड़की का पीछा करने और उसके साथ मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला मुंबई के एक पूर्वी उपनगर का है। आरोप है कि दिसंबर 2025 से जुलाई 2026 के बीच रोहित चंदेल ने लड़की को परेशान किया और उसका पीछा किया। 5 जुलाई 2026 को आरोपी ने लड़की के घर के पास उसे रोका, उसके साथ बहस की और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की।
मुंबई पुलिस ने शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 को रोहित चंदेल को उसके दहिसर स्थित घर से गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे स्पेशल POCSO कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में BNS की धारा 78 (पीछा करना), 115(2) (जानबूझकर चोट पहुँचाना) और धारा 352 (आपराधिक धमकी और अपमान) के साथ-साथ POCSO एक्ट की धारा 12 के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में यह बात सामने आई है कि एक्टर और पीड़िता एक-दूसरे को जानते थे, हालांकि पुलिस ने इस रिश्ते की गहराई के बारे में अभी जानकारी साझा नहीं की है। फिलहाल पुलिस मोबाइल डेटा और तकनीकी सबूतों की जांच कर रही है। रोहित चंदेल ने अभी तक इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है।