Mumbai में ₹1 लाख किराया देने के बाद भी 30 मंजिल ऊपर पैदल चढ़े एक्टर, लग्जरी बिल्डिंग की खुली पोल

Maharashtra: मुंबई की एक लग्जरी बिल्डिंग में रहने वाले एक्टर मोहित हिरनंदानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि वह हर महीने करीब 1 लाख रुपये किराया देते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें

Maharashtra: मुंबई की एक लग्जरी बिल्डिंग में रहने वाले एक्टर मोहित हिरनंदानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि वह हर महीने करीब 1 लाख रुपये किराया देते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। भारी बारिश की वजह से बिल्डिंग की सभी पांचों लिफ्ट खराब हो गईं, जिसके बाद उन्हें अपने घर पहुंचने के लिए 30 मंजिल की सीढ़ियां चढ़नी पड़ीं।

मोहित हिरनंदानी ने वीडियो में यह भी बताया कि जब वह इतनी मेहनत कर ऊपर पहुंचे, तो उनके फ्लैट में पानी की सप्लाई भी नहीं थी। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोग मुंबई की महंगी हाउसिंग और वहां मिलने वाली सुविधाओं के बीच के अंतर पर चर्चा कर रहे हैं। कई लोगों ने अपनी ऐसी ही परेशानियां साझा की हैं कि कैसे महंगे किराए के बावजूद उन्हें बेसिक सुविधाओं के लिए तरसना पड़ता है।

नियमों की बात करें तो महाराष्ट्र में लिफ्ट का संचालन महाराष्ट्र लिफ्ट एक्ट 1939 और बॉम्बे लिफ्ट रूल्स 1958 के तहत होता है। कानून के मुताबिक हर लिफ्ट की हर छह महीने में एक बार अधिकृत अधिकारी द्वारा जांच होनी जरूरी है। लिफ्ट की देखरेख की जिम्मेदारी बिल्डिंग मालिक या हाउसिंग सोसाइटी की होती है, जिन्हें इसे किसी मान्यता प्राप्त फर्म से ही ठीक करवाना होता है।

सुरक्षा को लेकर BMC ने अब फायर ऑडिट के साथ-साथ इलेक्ट्रिकल ऑडिट को भी अनिवार्य कर दिया है। एक्सपर्ट डॉ. दीपक मोंगा के अनुसार मुंबई की कई ऊंची इमारतों में पर्याप्त फायर-इवैक्यूएशन लिफ्ट नहीं हैं, जो किसी भी आपात स्थिति में जानलेवा साबित हो सकती हैं। नियमों के मुताबिक अगर लिफ्ट में कोई दुर्घटना होती है, तो इसकी सूचना 24 घंटे के भीतर लिफ्ट विभाग को देनी होती है, वरना लापरवाही बरतने पर सोसाइटी के चेयरमैन और सचिव पर पुलिस कार्रवाई हो सकती है।