Mulund में DP रोड का खेल, BJP विधायक का आरोप- प्राइवेट बिल्डर ने हड़पी सरकारी जमीन

Maharashtra/Mulund: मुलुंड के बीजेपी विधायक मिहिर कोटेचा ने एलबीएस मार्ग पर एक बड़े घोटाले का दावा किया है। विधायक का आरोप है कि यहां की एक डेवलपमेंट प्लान (DP) रोड को गायब कर दिया गया और उसे किसी प्राइवेट बिल्डर के प्रो

Maharashtra/Mulund: मुलुंड के बीजेपी विधायक मिहिर कोटेचा ने एलबीएस मार्ग पर एक बड़े घोटाले का दावा किया है। विधायक का आरोप है कि यहां की एक डेवलपमेंट प्लान (DP) रोड को गायब कर दिया गया और उसे किसी प्राइवेट बिल्डर के प्रोजेक्ट में मिला लिया गया। उन्होंने इस मामले की पुलिस जांच और बीएमसी द्वारा जमीन वापस लेने की मांग की है।

मिहिर कोटेचा ने 6 और 7 अगस्त 2026 को सार्वजनिक रूप से यह मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि मुलुंड वेस्ट में ऑफ पार्क रोड और तानसा पाइपलाइन के बीच स्थित प्लॉट नंबर 543, 544 और 547 (नाहूर गांव) पर यह खेल हुआ है। विधायक के मुताबिक, इस सड़क का कुछ हिस्सा तो बना था, लेकिन बाकी का हिस्सा गायब हो गया और वहां अब करीब 60 मंजिला ऊंची इमारत खड़ी है।

विधायक ने स्पष्ट किया कि नगर निगम के नियमों के अनुसार डीपी रोड सार्वजनिक संपत्ति होती है और इसे बीएमसी के कब्जे में रहना चाहिए ताकि आम जनता का रास्ता बना रहे और ट्रैफिक जाम कम हो सके। उन्होंने मुलुंड पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए मांग की है कि इस जमीन की पहचान की जाए और इसे वापस बीएमसी को सौंपा जाए। रिपोर्ट्स में इस मामले को ओबेरॉय डेवलपर के लेआउट से जोड़कर देखा जा रहा है।