MP का 16 साल का लड़का एक्टिंग के लिए पहुंचा मुंबई, ‘तारक मेहता’ शो में काम करने की थी चाहत
MP/Chhindwara: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले का एक 16 साल का लड़का एक्टिंग के सपने को पूरा करने के लिए अकेले ही मुंबई पहुंच गया। यह लड़का 6 अगस्त 2026 को स्कूल जाने के बहाने घर से निकला था और कई ट्रेनें बदलकर मुंबई पहुंच
MP/Chhindwara: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले का एक 16 साल का लड़का एक्टिंग के सपने को पूरा करने के लिए अकेले ही मुंबई पहुंच गया। यह लड़का 6 अगस्त 2026 को स्कूल जाने के बहाने घर से निकला था और कई ट्रेनें बदलकर मुंबई पहुंचा। वह मशहूर टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में एक्टिंग करना चाहता था।
लड़का 7 अगस्त 2026 को मुंबई पहुंचा और गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में अकेला घूमता हुआ पाया गया। वहां मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद Aarey पुलिस ने उसे सुरक्षित अपने थाने में रखा। पुलिस ने जब लड़के से पूछताछ की तो उसके एक्टिंग में दिलचस्पी और शो में काम करने की इच्छा का पता चला।
Aarey पुलिस ने तुरंत लड़के के परिवार से संपर्क किया। उसके पिता ने बताया कि वे अपने बेटे की तलाश कर रहे थे और काफी परेशान थे। पुलिस की सूचना मिलने के बाद अब उसके पिता उसे वापस ले जाने के लिए मुंबई आ रहे हैं। फिलहाल लड़का पुलिस की देखरेख में सुरक्षित है।