Morepen Lab को मिला 825 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, पहली खेप भेजकर शुरू की सप्लाई, शेयर में उछाल
Finance: गुरुग्राम स्थित Morepen Laboratories Limited ने अपने 825 करोड़ रुपये के CDMO प्रोजेक्ट के तहत कमर्शियल सप्लाई शुरू कर दी है। कंपनी ने इस प्रोग्राम के तहत पहली खेप भेज दी है, जिसकी कीमत लगभग 50 करोड़ रुपये है। यह
Finance: गुरुग्राम स्थित Morepen Laboratories Limited ने अपने 825 करोड़ रुपये के CDMO प्रोजेक्ट के तहत कमर्शियल सप्लाई शुरू कर दी है। कंपनी ने इस प्रोग्राम के तहत पहली खेप भेज दी है, जिसकी कीमत लगभग 50 करोड़ रुपये है। यह काम Q1FY2026-27 के दौरान पूरा किया गया, जिससे अब यह प्रोजेक्ट टेस्टिंग स्टेज से निकलकर असल सप्लाई के चरण में पहुंच गया है।
कंपनी ने बताया कि आने वाली तिमाही (Q2FY2026-27) में इस रफ्तार को और बढ़ाया जाएगा। उम्मीद है कि ग्राहकों की जरूरत और नियमों के हिसाब से अगले दौर में लगभग 225 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सप्लाई होगी। इसके साथ ही कंपनी अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को भी बढ़ा रही है। लक्ष्य यह है कि Q2FY2026-27 के अंत तक रिएक्टर क्षमता को 600 KL किया जाए, जिसे आगे चलकर 800 KL और 1,000 KL तक ले जाने की योजना है।
मैनेजमेंट में भी बदलाव हुआ है, जहां संजय सूरी को 1 जुलाई 2026 से मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) बनाया गया है। संजय सूरी ने कहा कि यह कदम ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग पार्टनरशिप बनाने और कंपनी के प्लेटफॉर्म को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर है।
शेयर बाजार की बात करें तो इस खबर का असर Morepen Laboratories के शेयरों पर दिखा। 1 जुलाई 2026 को सुबह 9:28 बजे तक शेयर 3.84% की बढ़त के साथ ₹61.39 पर ट्रेड कर रहा था। इससे पहले 30 जून को भी शेयर में 8.29% की तेजी आई थी और यह ₹54.62 से बढ़कर ₹59.15 पर पहुंच गया था।
| विवरण | जानकारी/टारगेट |
|---|---|
| वर्तमान शेयर भाव (1 जुलाई) | ₹61.39 |
| विशेषज्ञों की राय (Consensus) | Buy (खरीदें) |
| Walletinvestor.com टारगेट | 14 दिन: ₹49.51 | 1 साल: ₹49.88 |
| MunafaSutra.com टारगेट | ₹46.87 से ₹50.44 (मंथली) |
| India Property Dekho टारगेट | ₹64 से ₹115 (2026 तक) |
| StockInvest.us रेटिंग | Hold (होल्ड करें) |
दिया हुआ जानकारी बस Expert की राय है, शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा हो सकता है, कृपया अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें।, Disclaimer: Stock market investments can be risky, please consult your financial advisor.