Mumbai के JW Marriott में शुरू हुई Monsoon Series, मानसून के खास स्वाद और पकवानों का मिलेगा अनुभव

Maharashtra: मुंबई की बारिश और उसके साथ मिलने वाले खास जायकों का आनंद लेने वालों के लिए JW Marriott Mumbai Sahar ने एक खास आयोजन किया है। होटल के AUTM वेन्यू पर ‘The Monsoon Series’ शुरू की गई है, जो 3 अगस्त

Maharashtra: मुंबई की बारिश और उसके साथ मिलने वाले खास जायकों का आनंद लेने वालों के लिए JW Marriott Mumbai Sahar ने एक खास आयोजन किया है। होटल के AUTM वेन्यू पर ‘The Monsoon Series’ शुरू की गई है, जो 3 अगस्त से 31 अगस्त तक चलेगी। यह एक ऐसा अनुभव है जिसे मुंबई की मानसून परंपराओं और स्वाद को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

होटल प्रबंधन के मुताबिक, इस सीरीज का मकसद लोगों को मानसून के दौरान मिलने वाले सुकून और क्षेत्रीय स्वादों से रूबरू कराना है। इसमें छोटे प्लेट्स, मानसून के पसंदीदा क्षेत्रीय व्यंजन, ताजी सामग्री से बने पकवान, खास तरह के पेय और मीठे डेसर्ट शामिल किए गए हैं। इन व्यंजनों को इस तरह बनाया गया है कि वे पुराने और जाने-पहचाने स्वाद को एक नए और आधुनिक अंदाज में पेश करें।

इस मेन्यू में कुछ खास डिशेज को शामिल किया गया है, जिनमें Irani Chicken Farcha, Fungi Thupka और Salli Boti जैसे व्यंजन मुख्य आकर्षण हैं। यह पूरा अनुभव उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो बारिश के मौसम में कुछ अलग और बेहतरीन स्वाद चखना चाहते हैं।