Delhi, UP समेत 20 राज्यों में मानसून की दस्तक, IMD ने जारी किया Yellow और Red Alert, कई जगह होगी भारी बारिश
Delhi/NCR: देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून पहुंच गया है जिससे अब भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग (IMD) ने 20 से ज्यादा राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान की संभावना जताई है। दिल्ली-NCR के लिए यलो अलर्ट
Delhi/NCR: देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून पहुंच गया है जिससे अब भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग (IMD) ने 20 से ज्यादा राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान की संभावना जताई है। दिल्ली-NCR के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसका मतलब है कि आने वाले दिनों में यहां मध्यम बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, 2 जुलाई 2026 तक मानसून उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के ज्यादातर इलाकों में पहुंच चुका है। गुजरात और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी मानसून सक्रिय है। दिल्ली में मानसून अपनी सामान्य तारीख (27 जून) से पांच दिन देरी से आया है। आने वाले चार दिनों में मानसून के और आगे बढ़ने की संभावना है।
भारी बारिश को लेकर IMD ने अलग-अलग राज्यों के लिए अलर्ट जारी किए हैं। मुंबई, ठाणे, पालघर, कोंकण, गोवा और दक्षिण गुजरात में 4 से 7 जुलाई के बीच बहुत भारी बारिश की संभावना है, इसलिए यहां Red Alert जारी किया गया है। इसी तरह ओडिशा के पांच जिलों में भी भारी बारिश का रेड अलर्ट है।
छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक और केरल के लिए 3 जुलाई को Orange Alert जारी किया गया था। झारखंड में भी 4 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट और उसके बाद यलो अलर्ट रहेगा। दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में 3 से 5 जुलाई तक बादल छाए रहेंगे और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और उत्तराखंड के कई जिलों में 5 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में 6 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख जैसे इलाकों में 4 से 10 जुलाई के बीच बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से देश के मध्य हिस्सों में मानसून अगले 4-5 दिनों तक काफी एक्टिव रहेगा। हालांकि, जून में बारिश की कमी और प्रशांत महासागर में एल नीनो (El Niño) के प्रभाव के कारण जुलाई में औसत से कम बारिश होने का अनुमान है। साथ ही, जुलाई के महीने में दिन और रात का तापमान सामान्य से ज्यादा रह सकता है।