Mumbai, Delhi समेत कई राज्यों में मानसून का कहर, फ्लाइट्स हुईं कैंसिल, कई जगह भारी बारिश का अलर्ट

Maharashtra/Delhi : देश के कई हिस्सों में मानसून ने अपनी रफ्तार बढ़ा दी है जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मुंबई में भारी बारिश की वजह से हवाई यातायात ठप हो गया, वहीं दिल्ली-NCR में भी झमाझम बारिश से मौसम बदल ग

Maharashtra/Delhi : देश के कई हिस्सों में मानसून ने अपनी रफ्तार बढ़ा दी है जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मुंबई में भारी बारिश की वजह से हवाई यातायात ठप हो गया, वहीं दिल्ली-NCR में भी झमाझम बारिश से मौसम बदल गया है। केरल, ओडिशा और झारखंड जैसे राज्यों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है ताकि लोग आने वाले खतरों से बच सकें।

मुंबई में रविवार को भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुबह 10:17 से 11:17 बजे तक रनवे का कामकाज रोकना पड़ा। इस वजह से IndiGo की 4 फ्लाइट्स कैंसिल हो गईं और 13 फ्लाइट्स को दूसरे शहरों में डायवर्ट करना पड़ा। Flightradar24 के मुताबिक उड़ानों में करीब 45% से 75% तक की देरी दर्ज की गई। IMD ने मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया था और शहर के कुछ इलाकों में 24 घंटे के अंदर 300mm तक बारिश हुई। इस आपदा में पेड़ गिरने से दो लोगों की जान चली गई। हालात को देखते हुए BMC ने सोमवार, 6 जुलाई को सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है।

राजधानी दिल्ली और NCR के इलाकों में भी रविवार को अच्छी बारिश हुई जिससे उमस से राहत मिली। छत्तरपुर में सबसे ज्यादा 49mm बारिश दर्ज की गई, जबकि गुरुग्राम में 35mm पानी गिरा। मौसम विभाग ने बताया कि 6 से 11 जुलाई तक दिल्ली में मानसून सक्रिय रहेगा और 7 जुलाई से बारिश और तेज हो सकती है। खराब मौसम की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट से भी 15 फ्लाइट्स को जयपुर और लखनऊ भेजना पड़ा।

दक्षिण और पूर्व भारत की बात करें तो केरल में भारी बारिश के चलते ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने भूस्खलन और बाढ़ वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी है। ओडिशा में बंगाल की खाड़ी में बने दबाव के कारण सभी जिलों को अलर्ट पर रखा गया है, जिसके कारण वहां भारी बारिश की संभावना है।

झारखंड में भी 6 से 9 जुलाई तक बिजली कड़कने और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है। रांची, हजारीबाग और पलामू समेत कई जिलों में सोमवार को भारी बारिश हो सकती है। हालांकि, 4 जुलाई तक के आंकड़ों के मुताबिक झारखंड में सामान्य से 45% कम बारिश दर्ज की गई है।