Delhi, Mumbai समेत कई राज्यों में मानसून की एंट्री, IMD ने जारी किया अलर्ट; अगले कुछ दिन होगी भारी बारिश

Delhi/Mumbai: दिल्ली में गुरुवार को आखिरकार मानसून आ गया है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में मानसून अपनी सामान्य तारीख से पांच दिन देरी से पहुंचा है। इसी के

Delhi/Mumbai: दिल्ली में गुरुवार को आखिरकार मानसून आ गया है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में मानसून अपनी सामान्य तारीख से पांच दिन देरी से पहुंचा है। इसी के साथ मुंबई में भी भारी बारिश का दौर जारी है, जिससे शहर की रफ्तार थम गई है और कई इलाकों में जलभराव हो गया है।

दिल्ली में गुरुवार सुबह जोरदार बारिश हुई, जिसके बाद मौसम विभाग ने शहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले शुक्रवार, शनिवार और रविवार को भी यहां गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं मुंबई की हालत ज्यादा खराब है, जहां भारी बारिश की वजह से सड़कों और लोकल ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। मुंबई के चांदिवली इलाके में जलभराव के कारण एक व्यक्ति की खुले मैनहोल में गिरने से मौत हो गई।

IMD के अनुसार, मानसून अब उत्तर-पश्चिमी भारत के बड़े हिस्सों में फैल चुका है। हिमाचल प्रदेश में 1 जुलाई को मानसून पूरी तरह कवर हो गया, जबकि राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में इसकी एंट्री गुरुवार को हुई। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून अब अपने सामान्य समय से करीब एक हफ्ता पहले पूरे देश को कवर करने के करीब है।

वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश यादव ने बताया कि कोंकण बेल्ट, गोवा और दक्षिण गुजरात में अगले चार से पांच दिनों तक बहुत भारी बारिश हो सकती है, जिसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा ओडिशा और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश की उम्मीद है।

दूसरी ओर, IMD के महानिदेशक मृत्युंजय मोपात्रा ने चेतावनी दी है कि जुलाई के महीने में कुल बारिश सामान्य से कम रह सकती है। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि वे पानी बचाने के उपाय अपनाएं ताकि भविष्य में पानी की कमी न हो।

प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। भारी बारिश के दौरान कमजोर इमारतों, जलभराव वाले इलाकों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने को कहा गया है। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में भी रविवार तक फ्लैश फ्लड और लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की गई है।