UAE में मोहम्मद सईद राशिद अल शेही बने नेशनल मीडिया अथॉरिटी के सेक्रेटरी जनरल

World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद ने एक संघीय डिक्री के जरिए मोहम्मद सईद राशिद अल शेही को नेशनल मीडिया अथॉरिटी का सेक्रेटरी जनरल नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 7 जुलाई 2026 से लागू हो गई ह

World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद ने एक संघीय डिक्री के जरिए मोहम्मद सईद राशिद अल शेही को नेशनल मीडिया अथॉरिटी का सेक्रेटरी जनरल नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 7 जुलाई 2026 से लागू हो गई है। अल शेही इस पद पर मिनिस्ट्री अंडरसेक्रेटरी के रैंक के साथ काम करेंगे।

मोहम्मद सईद राशिद अल शेही की जिम्मेदारी अब UAE की मीडिया छवि को बेहतर बनाने और देश की सकारात्मक पहचान को दुनिया के सामने रखने की होगी। वह अथॉरिटी के चेयरमैन को रिपोर्ट करेंगे और मीडिया संकटों का समय रहते पता लगाने का काम संभालेंगे। इसके अलावा, वह नेशनल मीडिया सेक्टर के लिए नई नीतियां, रणनीतियां और कानून बनाने के साथ-साथ मीडिया आउटलेट्स को लाइसेंस देने का काम भी देखेंगे।

उनके कामकाज के दायरे में एमिरेट्स न्यूज एजेंसी (WAM) की निगरानी और विदेशी मीडिया पत्रकारों व फ्री जोन के पत्रकारों का रजिस्ट्रेशन और मान्यता देना भी शामिल है।

अल शेही इससे पहले UAE मीडिया काउंसिल के सेक्रेटरी जनरल रह चुके हैं। उन्होंने मीडिया, स्पोर्ट्स और स्पेशल जोन जैसे क्षेत्रों में कई बड़े पदों पर काम किया है और नेशनल टैलेंट को बढ़ावा देने वाले प्रोजेक्ट्स का नेतृत्व किया है। बता दें कि जनवरी 2026 में उन्हें संघीय डिक्री के जरिए नेशनल मीडिया अथॉरिटी का वाइस चेयरमैन भी बनाया गया था।