Mirzapur के समाजसेवियों को मिला राष्ट्रीय सम्मान, लखनऊ में ‘नेशनल सोशल इंपैक्ट अवार्ड’ से हुए नवाजे गए

UP/Mirzapur: मिर्जापुर के समाजसेवियों ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। रक्तदान और सामाजिक कार्यों में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें लखनऊ में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन ल

UP/Mirzapur: मिर्जापुर के समाजसेवियों ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। रक्तदान और सामाजिक कार्यों में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें लखनऊ में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन लोगों को दिया गया जिन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए काम किया है।

रविवार, 28 जून 2026 को लखनऊ की बाबा भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी में ‘संवेदना-2’ नाम का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में मिर्जापुर के समाजसेवियों को ‘नेशनल सोशल इंपैक्ट अवार्ड-2026’ से नवाजा गया। इस पूरे आयोजन का नेतृत्व नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ एक्टिविस्ट्स (NIFAA) ने किया और इसमें इंग्लैंड की एक संस्था ने भी सहयोग दिया।

इस मौके पर कई बड़े अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद थे। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ बबिता सिंह चौहान, यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो राजकुमार मित्तल और राज्य मंत्री वैश्य नटवर गोयल ने विजेताओं को यह सम्मान प्रदान किया। इसी कार्यक्रम में गोरखपुर के समाजसेवी विश्वजीत जायसवाल को भी उनके रक्तदान के कार्यों के लिए नेशनल सोशल इंपैक्ट अवार्ड और वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड से सम्मानित किया गया।

जानकारी के मुताबिक, नेशनल सोशल इंपैक्ट अवार्ड उन संस्थाओं और व्यक्तियों को मिलता है जो शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामाजिक कल्याण जैसे क्षेत्रों में बेहतरीन काम करते हैं। मिर्जापुर में रक्तदान को बढ़ावा देने वाले साईं परिवार सेवा संगठन, विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट और ब्रजदेव एथेनॉल कंपनी प्राइवेट लिमिटेड जैसी संस्थाओं ने भी इस क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाई है।