Mira Road में बिल्डिंग की आग से झुलसी बुजुर्ग महिला की मौत, ICU में पति और अन्य घायल भर्ती

Maharashtra/Mira Road: मीरा रोड के गोविंद नगर इलाके में एक रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग के बाद एक बुजुर्ग महिला की जान चली गई। 69 साल की शकीला कुरैशी सोमवार सुबह इलाज के दौरान नहीं बच सकीं। वह इस हादसे में काफी झुलस गई

Maharashtra/Mira Road: मीरा रोड के गोविंद नगर इलाके में एक रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग के बाद एक बुजुर्ग महिला की जान चली गई। 69 साल की शकीला कुरैशी सोमवार सुबह इलाज के दौरान नहीं बच सकीं। वह इस हादसे में काफी झुलस गई थीं और पहले से ही कई बीमारियों से जूझ रही थीं।

यह हादसा 10 जुलाई 2026 की तड़के करीब 1:30 बजे हुआ था। गोविंद नगर स्थित सात मंजिला Aquarius Tower के मीटर बॉक्स में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। धुएं और आग के बीच फंसे 104 लोगों को दमकल कर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाला था। इस घटना में शकीला कुरैशी समेत कुल 21 लोग घायल हुए थे, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था।

शकीला कुरैशी के शरीर पर करीब 25% हिस्सा जला हुआ था और उनका डायलिसिस भी चल रहा था, जिसकी वजह से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। हादसे में घायल अन्य लोगों की स्थिति अब धीरे-धीरे सुधर रही है। कुल 21 घायलों में से 16 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। हालांकि, शकीला के 72 वर्षीय पति मुस्तक कुरैशी और 67 वर्षीय सलीम शेख अभी भी ICU में भर्ती हैं। इसके अलावा एक दो महीने का बच्चा भी मीरा रोड के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहा है।

चीफ फायर ऑफिसर प्रकाश बोराडे ने बताया कि बचाव कार्य समय पर शुरू होने की वजह से मौके पर किसी की जान नहीं गई थी, लेकिन बाद में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई।