Bhagalpur में नाबालिग लड़की को किडनैप करने की कोशिश, शोर मचाने पर भागे तीन युवक
Bhagalpur: भागलपुर के नाथनगर रेलवे स्टेशन पर एक नाबालिग लड़की को अगवा करने की कोशिश की गई। यह घटना प्लेटफॉर्म नंबर 1 के पास हुई जहाँ तीन युवकों ने लड़की के साथ बदसलूकी की और उसे जबरन खींचकर ले जाने लगे। लड़की ने हिम्मत द
Bhagalpur: भागलपुर के नाथनगर रेलवे स्टेशन पर एक नाबालिग लड़की को अगवा करने की कोशिश की गई। यह घटना प्लेटफॉर्म नंबर 1 के पास हुई जहाँ तीन युवकों ने लड़की के साथ बदसलूकी की और उसे जबरन खींचकर ले जाने लगे। लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया जिससे वहां मौजूद लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी मौके से फरार हो गए।
पीड़िता नूरपुर (वार्ड नंबर 2) की रहने वाली है और वह मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती है। घटना की जानकारी मिलते ही Dial-112 पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित लड़की से पूछताछ की। इसके बाद पीड़िता ने GRP थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
पीड़िता के अनुसार आरोपी उसके ही इलाके के रहने वाले हैं, हालांकि वह उन्हें व्यक्तिगत रूप से नहीं जानती। पुलिस ने इलाके में तलाशी ली लेकिन आरोपी तब तक वहां से भाग चुके थे। GRP स्टेशन हाउस ऑफिसर Naseem Khan ने बताया कि उन्हें मामले की पूरी जानकारी नहीं है और वे अब इस केस की जांच करेंगे।