JMI में बिहार के छात्रों के लिए बनेगा समर्पित हॉस्टल, मंत्री जमा खान ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के सामने रखी मांग
Bihar/Delhi: बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने यूनिवर्सिटी प्रशासन से बिहार के छात्रों के लिए एक अलग और समर्पित हॉस्टल
Bihar/Delhi: बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने यूनिवर्सिटी प्रशासन से बिहार के छात्रों के लिए एक अलग और समर्पित हॉस्टल बनाने की मांग की। मंत्री ने कहा कि दिल्ली जैसे बड़े शहर में बिहार के छात्रों को सुरक्षित और अच्छी आवासीय सुविधा मिलना बहुत जरूरी है ताकि वे अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दे सकें।
मंत्री जमा खान का स्वागत कुलपति प्रो. मज़हर आसिफ और रजिस्ट्रार महताब आलम रिज़वी ने किया। इस मुलाकात में बिहार के विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास, उनकी सुरक्षा और भविष्य को लेकर विस्तार से बातचीत हुई। मो. जमा खान ने यह मांग जम्मू-कश्मीर के छात्रों के लिए बने हॉस्टल की तर्ज पर रखी है। इसके साथ ही उन्होंने बिहार के छात्रों के लिए विशेष यूपीएससी (UPSC) कोचिंग की व्यवस्था करने का आग्रह भी किया।
फिलहाल जामिया मिल्लिया इस्लामिया प्रशासन ने इस हॉस्टल के निर्माण को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन मंत्री की ओर से यह एक औपचारिक मांग है। यूनिवर्सिटी में पहले भी अलग-अलग क्षेत्रों के छात्रों के लिए सुविधाओं का विस्तार किया गया है। वर्तमान में हॉस्टल में प्रवेश शैक्षणिक प्रदर्शन, घर की दूरी और आर्थिक स्थिति जैसे आधारों पर दिया जाता है। गौरतलब है कि जुलाई 2025 में उत्तर पूर्वी राज्यों के छात्रों के लिए भी 400 बिस्तरों वाले हॉस्टल के प्रस्ताव पर चर्चा हुई थी।