Mexico में वर्ल्ड कप की खुशी मातम में बदली, भीड़ में दबने से 2 लोगों की मौत

World : मेक्सिको की फुटबॉल टीम के वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 16 में पहुंचने की खुशी एक बड़े हादसे में बदल गई। मेक्सिको सिटी की सड़कों पर जश्न मनाने उमड़ी भारी भीड़ के कारण दो लोगों की जान चली गई। यह घटना उस समय हुई जब लाखों ल

World : मेक्सिको की फुटबॉल टीम के वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 16 में पहुंचने की खुशी एक बड़े हादसे में बदल गई। मेक्सिको सिटी की सड़कों पर जश्न मनाने उमड़ी भारी भीड़ के कारण दो लोगों की जान चली गई। यह घटना उस समय हुई जब लाखों लोग अपनी टीम की जीत का जश्न मना रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, मेक्सिको ने मंगलवार को इक्वाडोर को 2-0 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई थी। इसके बाद बुधवार, 1 जुलाई 2026 को मेक्सिको सिटी के एंजेल ऑफ इंडिपेंडेंस स्मारक के पास करीब दस लाख से ज्यादा लोग जमा हो गए थे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी।

शहर के स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि दम घुटने की वजह से दो लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में एक 19 साल की युवती और एक 44 साल का व्यक्ति शामिल है। यह हादसा कोलोनिया जुआरेज इलाके के पासेओ डी ला रिफॉर्म और लैंकेस्टर के पास हुआ, जहां लोग एक पब्लिक टॉयलेट ट्रेलर के पास दब गए थे।

मौके पर पैरामेडिक्स, फायर फाइटर्स, सिविल प्रोटेक्शन टीम और पुलिस के अधिकारी तुरंत पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि एक और व्यक्ति की मौत की संभावना है, जिसकी जांच अभी जारी है। फिलहाल प्रशासन घटना के सही कारणों का पता लगा रहा है।