UAE के सात अमीरातों के नाम के पीछे की कहानी, जानिए अबू धाबी से लेकर दुबई तक के नामों का मतलब

World : संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE के सात अमीरात दुनिया भर में अपनी आधुनिकता के लिए जाने जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन शहरों के नामों का मतलब क्या है। इन नामों के पीछे अरबी भाषा, वहां की भौगोलिक स्थिति, वन्यजी

World : संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE के सात अमीरात दुनिया भर में अपनी आधुनिकता के लिए जाने जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन शहरों के नामों का मतलब क्या है। इन नामों के पीछे अरबी भाषा, वहां की भौगोलिक स्थिति, वन्यजीव और पुराने कबीलों का गहरा इतिहास छिपा है।

UAE की राजधानी Abu Dhabi का मतलब ‘हिरणों का पिता’ या ‘हिरणों की भूमि’ है। कहा जाता है कि पुराने समय में एक हिरण ने शुरुआती निवासियों को मीठे पानी के एक झरने तक पहुँचाया था, जिसके बाद वहां शहर बसा। वहीं Dubai के नाम को लेकर अलग-अलग बातें कही जाती हैं। कुछ का मानना है कि यह अरबी शब्द ‘दबा’ से आया है जिसका मतलब धीरे रेंगना होता है, जो दुबई क्रीक के धीमे बहाव को बताता है। कुछ इसे पुराने समय के टिड्डों या व्यापारिक समृद्धि से जोड़ते हैं। पुराने समय में इसे ‘अल वस्ल’ भी कहा जाता था जिसका अर्थ ‘जुड़ाव’ होता है। Sharjah का नाम अरबी शब्द से पड़ा है जिसका अर्थ ‘पूर्व’ या ‘सूर्योदय’ है, क्योंकि यह अरब प्रायद्वीप के पूर्वी तट पर स्थित है। कुछ लोग इसे ‘लिली के फूलों की भूमि’ भी मानते हैं।

अमीरात नाम का अर्थ
Ajman विदेशी या गैर-अरब, कुछ लोग इसे ‘सुंदर रत्न’ भी कहते हैं
Umm Al Quwain दो शक्तियों की माँ, जो जमीन और समुद्र दोनों पर पकड़ को दर्शाता है
Ras Al Khaimah तंबू का ऊपरी हिस्सा, यहाँ के घरों की छतें तंबू जैसी दिखती थीं
Fujairah पहाड़ी झरने या वह जगह जहाँ से पानी निकलता है

Ajman का नाम संभवतः वहां आने वाले ईरानी व्यापारियों या ‘अजम’ शब्द से पड़ा है। Umm Al Quwain का नाम वहां के लोगों की ताकत और कौशल को दिखाता है। Ras Al Khaimah का नाम उसके भौगोलिक आकार और पारंपरिक घरों की वजह से पड़ा। Fujairah अपने पहाड़ों और प्राकृतिक झरनों के लिए जाना जाता है, इसलिए इसका नाम पानी के स्रोतों से जुड़ा है।