Mayank Cattle Food के शेयरधारकों की बल्ले-बल्ले, कंपनी बोर्ड मीटिंग में ले सकती है Bonus Share जारी करने का फैसला

Finance : पशु आहार और पोषण के क्षेत्र में तेजी से बढ़ती कंपनी Mayank Cattle Food Ltd. अपने निवेशकों के लिए खुशखबरी ला सकती है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग 7 जुलाई 2026 को होने वाली है, जिसमें बोनस शेयर जारी क

Finance : पशु आहार और पोषण के क्षेत्र में तेजी से बढ़ती कंपनी Mayank Cattle Food Ltd. अपने निवेशकों के लिए खुशखबरी ला सकती है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग 7 जुलाई 2026 को होने वाली है, जिसमें बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर विचार और मंजूरी दी जाएगी। यह फैसला कंपनी की ग्रोथ और शेयरधारकों की वैल्यू बढ़ाने की कोशिश का हिस्सा है।

कंपनी ने इस मीटिंग की जानकारी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को दे दी है। नियमों का पालन करते हुए, SEBI के इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के तहत कंपनी के शेयरों में ट्रेडिंग विंडो 24 जून 2026 को बंद कर दी गई थी, जो अब 9 जुलाई 2026 तक बंद रहेगी। बोनस शेयर का यह प्रस्ताव सभी जरूरी सरकारी मंजूरियों और नियमों के अधीन होगा।

शेयर बाजार के नजरिए से कंपनी की मौजूदा स्थिति इस प्रकार है:

विवरण जानकारी
मौजूदा शेयर प्राइस (19 जून 2026) ₹198
52 हफ्ते का उच्चतम स्तर ₹234.70
52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर ₹144.25
मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹106.92 करोड़
प्रमोटर होल्डिंग 65.00%
रिटेल निवेशक होल्डिंग 35.00%

दिया हुआ जानकारी बस Expert की राय है, शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा हो सकता है, कृपया अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें।, Disclaimer: Stock market investments can be risky, please consult your financial advisor.