Jharkhand में छात्रों के लिए ‘मां’ बनीं बिहार की माया देवी, रांची पहुंचकर पिला रहीं कॉफी
Jharkhand/Ranchi: रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों को सहारा देने बिहार की एक बुजुर्ग महिला पहुंची हैं। 64 साल की माया देवी आरा से रांची आई हैं और यहां
Jharkhand/Ranchi: रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों को सहारा देने बिहार की एक बुजुर्ग महिला पहुंची हैं। 64 साल की माया देवी आरा से रांची आई हैं और यहां वह आंदोलनकारी छात्रों को अपने हाथों से कॉफी पिलाकर उनका हौसला बढ़ा रही हैं।
माया देवी ने छात्रों को अपने बच्चों की तरह माना है और उनकी मदद के लिए सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय किया। उनके इस कदम से छात्रों का मनोबल बढ़ा है और वे उन्हें एक ममतामयी रूप में देख रहे हैं। माया देवी के इस फैसले में उनके परिवार ने भी पूरा साथ दिया है।
माया देवी ने सरकार से मांग की है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि मेहनत करने वाले छात्रों को न्याय मिलना चाहिए। फिलहाल जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का प्रदर्शन जारी है और इसे आम जनता का भी काफी समर्थन मिल रहा है।