Mumbai के मशहूर रेस्टोरेंट में पहुंचे Matt Damon, खाया Crab का खास व्यंजन

Maharashtra: हॉलीवुड एक्टर Matt Damon अपनी फिल्म ‘The Odyssey’ के प्रमोशन के लिए मुंबई आए हुए हैं। इस दौरान उन्होंने शहर के मशहूर खान-पान का लुत्फ उठाया और काला घोड़ा इलाके के आइकोनिक रेस्टोरेंट Trishna में ड

Maharashtra: हॉलीवुड एक्टर Matt Damon अपनी फिल्म ‘The Odyssey’ के प्रमोशन के लिए मुंबई आए हुए हैं। इस दौरान उन्होंने शहर के मशहूर खान-पान का लुत्फ उठाया और काला घोड़ा इलाके के आइकोनिक रेस्टोरेंट Trishna में डिनर किया। उन्होंने वहां की मशहूर Crab डिश खाई और उसकी जमकर तारीफ की।

Matt Damon के साथ फिल्म के डायरेक्टर Christopher Nolan और एक्टर Tom Holland भी मुंबई दौरे पर थे। यह पूरी टीम 10 और 11 जुलाई 2026 को फिल्म के इंडियन प्रीमियर और प्रमोशन के लिए शहर में मौजूद थी। Trishna रेस्टोरेंट के को-ओनर Ruchit Anchan के साथ उनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। Matt Damon ने कहा कि इस डिश ने उन्हें निराश नहीं किया और अगली बार भारत आने पर वह इसे दोबारा जरूर ऑर्डर करेंगे। बता दें कि Trishna का बटर गार्लिक Crab काफी प्रसिद्ध है और इसे Michelin Guide 2024 में भी जगह मिली थी।

मुंबई का यह दौरा सिर्फ काम तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह एक तरह का फूड टूर बन गया। 11 जुलाई को Nolan, Damon और Holland को कोलाबा के Olympia Coffee House में चाय और बन मस्का खाते हुए देखा गया। इसके बाद 13 जुलाई को रिपोर्ट आई कि Matt Damon ने लोअर परेल के अवॉर्ड विनिंग रेस्टोरेंट The Bombay Canteen में भी डिनर किया।