Mumbai में The Odyssey का प्रेस इवेंट, Matt Damon ने शेखर कपूर के साथ काम न कर पाने पर जताया दुख

Maharashtra: दक्षिण मुंबई के एक पांच सितारा होटल में शनिवार, 11 जुलाई 2026 को फिल्म The Odyssey का प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया गया। इस मौके पर हॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर Christopher Nolan, एक्टर Matt Damon, Tom Holland

Maharashtra: दक्षिण मुंबई के एक पांच सितारा होटल में शनिवार, 11 जुलाई 2026 को फिल्म The Odyssey का प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया गया। इस मौके पर हॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर Christopher Nolan, एक्टर Matt Damon, Tom Holland और प्रोड्यूसर Emma Thomas मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मैट डेमन ने भारतीय फिल्म मेकर शेखर कपूर के साथ काम न कर पाने की अपनी पुरानी टीस जाहिर की।

Matt Damon ने बताया कि साल 2002 में उन्हें शेखर कपूर की फिल्म The Four Feathers में काम करने का मौका मिला था, लेकिन वह इसे नहीं कर पाए। उन्होंने इस छूटे हुए मौके को एक 20 साल पुराना कर्ज बताया जिसे वह अब तक महसूस करते हैं। डेमन के मुताबिक, उस समय Bourne फिल्म की शूटिंग की तारीखें टकरा रही थीं, जिसकी वजह से वह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बन सके। बता दें कि बाद में यह रोल दिवंगत एक्टर Heath Ledger को मिला था। मैट डेमन ने भविष्य में शेखर कपूर के साथ काम करने की इच्छा जताई।

फिल्म The Odyssey के बारे में बात करते हुए प्रोड्यूसर Emma Thomas ने इसे एक भव्य और मानवीय अनुभव वाली फिल्म बताया। डायरेक्टर Christopher Nolan ने कहा कि उन्होंने फिल्म के प्रीमियर के लिए मुंबई को इसलिए चुना क्योंकि भारत में सिनेमा को बहुत पसंद किया जाता है। उन्होंने यह भी जिक्र किया कि महामारी की वजह से वह अपनी पिछली फिल्म Tenet के समय भारत नहीं आ पाए थे।

यह फिल्म प्राचीन ग्रीक कविता होमर की कहानी पर आधारित एक पौराणिक गाथा है। फिल्म में Matt Damon राजा Odysseus, Anne Hathaway रानी Penelope और Tom Holland Telemachus की भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 17 जुलाई 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।