Mathura में महिलाओं के विवाद में खूनी संघर्ष, दो लोग गंभीर रूप से घायल
UP/Mathura : मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के किरारई गांव में शुक्रवार दोपहर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। महिलाओं के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद इतना बढ़ा कि बात खूनी संघर्ष तक पहुंच गई। इस लड़ाई में दो लोग गंभीर रूप से घ
UP/Mathura : मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के किरारई गांव में शुक्रवार दोपहर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। महिलाओं के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद इतना बढ़ा कि बात खूनी संघर्ष तक पहुंच गई। इस लड़ाई में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, राजकुमारी और नेमवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते दोनों के बीच गाली-गलौज और मारपीट होने लगी। इसके बाद राजकुमारी ने अपने मायके डहरुआ से रिश्तेदारों को बुला लिया। जब रिश्तेदार गांव पहुंचे, तो उन्होंने हुकम सिंह के भाई प्रेम उर्फ पप्पू और उनकी पत्नी नेमवती के साथ मारपीट की। इसी बीच गांव के लोगों ने राजकुमारी के रिश्तेदार कलुआ को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।
इस हिंसक झड़प में हुकम सिंह के भाई प्रेम और राजकुमारी पक्ष का कलुआ गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) फरह ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना में तीन-चार अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं।
सीओ रिफाइनरी प्रवीन तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है और कुछ अन्य को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार, अभी तक इस मामले में किसी भी पक्ष से कोई लिखित शिकायत या तहरीर नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की जाएगी।