Man Infraconstruction को मिला मुंबई में बड़ा प्रोजेक्ट, 1,000 करोड़ से ज्यादा की होगी कमाई, जानें शेयरों का हाल

Finance: मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा वेस्ट में एक बेहद आलीशान रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट बनाने के लिए Man Infraconstruction Ltd (MICL Group) को मंजूरी मिल गई है। कंपनी को 10 अगस्त 2026 को इस प्रोजेक्ट के लिए Intimation of Appr

Finance: मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा वेस्ट में एक बेहद आलीशान रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट बनाने के लिए Man Infraconstruction Ltd (MICL Group) को मंजूरी मिल गई है। कंपनी को 10 अगस्त 2026 को इस प्रोजेक्ट के लिए Intimation of Approval (IOA) मिला। इस प्रोजेक्ट का नाम ‘Berkeley House’ रखा गया है, जो समुद्र के किनारे स्थित एक अल्ट्रा-लक्जरी हाउसिंग स्कीम होगी।

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर Manan Shah ने बताया कि यह मंजूरी कंपनी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इससे बांद्रा इलाके में कंपनी का तीसरा प्रोजेक्ट शुरू होगा। बांद्रा में ही कंपनी के अन्य प्रोजेक्ट्स जैसे BKC का Artek Park और पाली हिल का नया प्रोजेक्ट भी शामिल हैं। इन सबको मिलाकर बांद्रा पोर्टफोलियो की कुल वैल्यू 2,350 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है। अगर पूरी रियल एस्टेट पोर्टफोलियो की बात करें तो इसकी कुल वैल्यू 18,575 करोड़ रुपये से अधिक है।

शेयर बाजार की बात करें तो कंपनी के शेयरों को लेकर अलग-अलग विशेषज्ञों की अलग राय है। जहाँ कुछ इसे तेजी की ओर देख रहे हैं, वहीं कुछ ने सावधानी बरतने को कहा है।

विवरण जानकारी/कीमत
वर्तमान शेयर मूल्य (7 अगस्त) ₹113.85
एक्सपर्ट टारगेट प्राइस ₹142 (लगभग 22% बढ़त)
मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹4,595.74 करोड़
MunafaSutra रेटिंग Strongly Bullish (तेजी)
StockInvest.us रेटिंग Negative (गिरावट का अनुमान)
INDmoney सेंटीमेंट Bearish (मंदी)

कंपनी की आने वाली गतिविधियों की बात करें तो 12 अगस्त 2026 को इसकी Annual General Meeting (AGM) होगी। इसके बाद 13 अगस्त को पहली तिमाही (Q1 FY27) के नतीजों पर चर्चा के लिए अर्निंग्स कॉन्फ्रेंस कॉल रखी गई है।

दिया हुआ जानकारी बस Expert की राय है, शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा हो सकता है, कृपया अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें।, Disclaimer: Stock market investments can be risky, please consult your financial advisor.