Mumbai की चॉल से Netflix तक, Mahima Makwana ने 26 साल की उम्र में खरीदे दो घर
Maharashtra: मुंबई की एक चॉल में रहने वाली Mahima Makwana ने अपनी मेहनत और एक्टिंग के दम पर अपनी जिंदगी बदल ली है। सिर्फ 9 साल की उम्र में करियर शुरू करने वाली महिमा आज एक सफल अभिनेत्री बन चुकी हैं और 26 साल की उम्र तक उ
Maharashtra: मुंबई की एक चॉल में रहने वाली Mahima Makwana ने अपनी मेहनत और एक्टिंग के दम पर अपनी जिंदगी बदल ली है। सिर्फ 9 साल की उम्र में करियर शुरू करने वाली महिमा आज एक सफल अभिनेत्री बन चुकी हैं और 26 साल की उम्र तक उन्होंने मुंबई में दो घर खरीद लिए हैं। हाल ही में उनकी नई सीरीज Musafir Cafe नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।
महिमा का बचपन काफी संघर्ष भरा रहा। जब वह पांच महीने की थीं, तब उनके पिता का निधन हो गया था। उनकी मां ने एक NGO में काम करके महिमा और उनके बड़े भाई की परवरिश की। मां ने ही महिमा को एक्टिंग के लिए प्रोत्साहित किया क्योंकि वह खुद का अधूरा सपना अपनी बेटी के जरिए पूरा करना चाहती थीं। महिमा ने 9 साल की उम्र से ऑडिशन देना शुरू किया और स्कूल के साथ-साथ बसों में सफर कर मुंबई के अलग-अलग हिस्सों में जाती थीं।
करियर की शुरुआत उन्होंने टीवी शो Balika Vadhu से की थी। 13 साल की उम्र में उन्हें Sapne Suhaane Ladakpan Ke में पहला लीड रोल मिला। इतनी कम उम्र में उन्होंने अपनी मेहनत से 14 साल की उम्र तक अपना पहला घर और कार खरीद ली थी। काम के दबाव के कारण उन्हें स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई में काफी समझौते करने पड़े और वह परिवार की एकमात्र कमाने वाली सदस्य बन गईं। उन्हें कई बार कम वेतन मिला और केवल टीवी एक्ट्रेस कहकर नजरअंदाज किया गया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।
उनके जीवन में बड़ा मोड़ तब आया जब Bigg Boss के दौरान उनकी मुलाकात Salman Khan से हुई। इसके बाद उन्हें फिल्म Antim: The Final Truth में मौका मिला, जिससे उनके लिए बड़े दरवाजे खुल गए। अब महिमा नेटफ्लिक्स की सीरीज Musafir Cafe में प्रीति के किरदार में नजर आ रही हैं, जिसमें उनके साथ Vikrant Massey भी हैं। महिमा और विक्रांत की मुलाकात सालों पहले Balika Vadhu के सेट पर हुई थी, जब महिमा महज 10 साल की थीं।