Maharashtra में नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से रेप, वसई में दो लोगों पर केस दर्ज
Maharashtra/Vasai: मुंबई में नौकरी दिलाने का लालच देकर एक नाबालिग लड़की को फंसाया गया और उसके साथ रेप किया गया। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह पूरी घटना तब सामने आई जब आरोपियों में से एक ने
Maharashtra/Vasai: मुंबई में नौकरी दिलाने का लालच देकर एक नाबालिग लड़की को फंसाया गया और उसके साथ रेप किया गया। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह पूरी घटना तब सामने आई जब आरोपियों में से एक ने लड़की को एक अस्पताल में लावारिस छोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने लड़की को नौकरी का वादा करके मुंबई बुलाया था। इसके बाद उसके साथ गलत काम किया गया। मामला तब खुला जब एक मोटरसाइकिल दुर्घटना हुई और आरोपी लड़की को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।