Maharashtra: कोंकण इलाके में हुई बेमौसम बारिश ने हापुस (Alphonso) आम की पैदावार को भारी नुकसान पहुँचाया है। इस वजह से मुंबई और नवी मुंबई के बाजारों में आम की सप्लाई बहुत कम हो गई है और कीमतें काफी बढ़ गई हैं। व्यापारियों
Maharashtra: कोंकण इलाके में हुई बेमौसम बारिश ने हापुस (Alphonso) आम की पैदावार को भारी नुकसान पहुँचाया है। इस वजह से मुंबई और नवी मुंबई के बाजारों में आम की सप्लाई बहुत कम हो गई है और कीमतें काफी बढ़ गई हैं। व्यापारियों का कहना है कि इस साल आम का उत्पादन सामान्य से बहुत कम रहा है, जिससे आम के शौकीनों की जेब पर भारी असर पड़ रहा है।
मुंबई में हापुस आम की क्या है कीमत?
मुंबई और नवी मुंबई के APMC मार्केट में आम की आवक बहुत घट गई है। अब तक केवल 40,000 बॉक्स ही पहुँचे हैं, जबकि आमतौर पर इस समय तक एक लाख बॉक्स आते थे। कीमतों की बात करें तो आम के एक दर्जन की कीमत 800 रुपये से 1,500 रुपये के बीच है। प्रीमियम क्वालिटी के आमों के एक बॉक्स (5-6 दर्जन) की कीमत 3,000 से 8,000 रुपये तक जा रही है।
फसल को कितना नुकसान हुआ और क्यों?
रत्नागिरी के किसान आनंद मराठे के मुताबिक, इस साल पिछले साल के मुकाबले केवल 20% पैदावार ही हुई है। जनवरी और फरवरी में तापमान में उतार-चढ़ाव और बेमौसम बारिश की वजह से फूलों को नुकसान पहुँचा, जिससे फल नहीं बन पाए।
| जिला |
अनुमानित फसल नुकसान |
| सिंधुदुर्ग |
90% |
| पालघर |
45% |
विशेषज्ञ डॉ. विवेक भिड़े ने बताया कि पिछले 40 सालों में यह सबसे खराब सीजन में से एक है। उन्होंने आशंका जताई है कि आम का यह सीजन समय से पहले ही, यानी 10 मई से पहले खत्म हो सकता है।
सरकार और प्रशासन का क्या है कहना?
महाराष्ट्र सरकार ने मौसम की मार से फसल गंवाने वाले आम और काजू किसानों के लिए आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। जिला कृषि अधिकारियों और डॉ. बालासाहेब सावंत कोंकण कृषि विद्यापीठ के विशेषज्ञों ने नुकसान का सर्वे किया है ताकि प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जा सके।