Maharashtra में निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरा क्रेन, 1 मजदूर की मौत और 3 घायल
Maharashtra/Thane: मुंबई के पास मीरा रोड इलाके में एक निर्माणाधीन हाई-राइज बिल्डिंग से क्रेन गिरने की वजह से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में एक 20 साल के मजदूर की जान चली गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसा गुरुवार, 16 ज
Maharashtra/Thane: मुंबई के पास मीरा रोड इलाके में एक निर्माणाधीन हाई-राइज बिल्डिंग से क्रेन गिरने की वजह से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में एक 20 साल के मजदूर की जान चली गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसा गुरुवार, 16 जुलाई 2026 को हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
यह हादसा मीरा रोड स्थित JP North रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स (JP Infra प्रोजेक्ट) में हुआ। जानकारी के मुताबिक, एक Mast Climbing Lift Platform (MCLP) क्रेन बिल्डिंग की 11वीं या 13वीं मंजिल से नीचे गिर गई। क्रेन के गिरने का असर इतना जोरदार था कि नीचे पार्क की गई करीब 12 गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और इमरजेंसी सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने बताया कि हादसे की असली वजह जानने के लिए जांच की जा रही है और अभी और जानकारी का इंतजार है।