Maharashtra TET पेपर लीक मामला: बिहार के हाजीपुर में साइबर कैफे पर छापा, कई हिरासत में

Hajipur: महाराष्ट्र की TET परीक्षा में हुए पेपर लीक घोटाले की जांच अब बिहार तक पहुंच गई है। महाराष्ट्र पुलिस की एक स्पेशल टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर हाजीपुर के कचहरी रोड पर स्थित एक साइबर कैफे पर छापेमारी की। इस क

Hajipur: महाराष्ट्र की TET परीक्षा में हुए पेपर लीक घोटाले की जांच अब बिहार तक पहुंच गई है। महाराष्ट्र पुलिस की एक स्पेशल टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर हाजीपुर के कचहरी रोड पर स्थित एक साइबर कैफे पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कैफे संचालक से पूछताछ की और वहां मौजूद कंप्यूटर और डिजिटल डेटा की बारीकी से जांच की।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात को महाराष्ट्र पुलिस और हाजीपुर नगर पुलिस ने यह संयुक्त ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने इस मामले में साइबर कैफे संचालक समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। यह छापेमारी भिवंडी, महाराष्ट्र से पकड़े गए तीन संदिग्धों से मिली जानकारी के आधार पर की गई। हाजीपुर नगर थाना प्रभारी सिकंदर कुमार ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस ने इस कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस से मदद मांगी थी।

इस पूरे घोटाले का मुख्य मास्टरमाइंड बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला बिजेंद्र कुमार गुप्ता बताया जा रहा है, जो फिलहाल फरार है। जांच अधिकारियों के अनुसार, बिजेंद्र पिछले 25 सालों से परीक्षा धोखाधड़ी के नेटवर्क में शामिल रहा है। पुलिस ने उसकी पत्नी सुमन कुमारी गुप्ता को पटना के कुम्हरार इलाके से गिरफ्तार किया है, जिस पर पैसों के लेन-देन को संभालने का शक है। सुमन को 6 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

इस केस में पटना से राजीव शाह और आकाश कुमार, जबकि हरियाणा के पानीपत से धीरज कुमार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, हरियाणा के सोनीपत निवासी कपिल दहिया भी फरार है, जिसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है। महाराष्ट्र सरकार ने पेपर लीक की वजह से 28 जून 2026 को होने वाली TET परीक्षा को स्थगित कर दिया था। अब इस मामले की जांच के लिए SIT बनाई गई है और आरोपियों पर MCOCA जैसे कड़े कानून लगाने पर विचार किया जा रहा है।