Maharashtra में Uddhav Thackeray को बड़ा झटका, 6 सांसद Eknath Shinde के पाले में जाने की तैयारी

Maharashtra: उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (UBT) में बड़ी बगावत हो गई है। ‘ऑपरेशन टाइगर’ के तहत पार्टी के 6 सांसद अलग होकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट में शामिल हो सकते हैं। इन सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम

Maharashtra: उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (UBT) में बड़ी बगावत हो गई है। ‘ऑपरेशन टाइगर’ के तहत पार्टी के 6 सांसद अलग होकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट में शामिल हो सकते हैं। इन सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर खुद को एक अलग समूह के रूप में मान्यता देने की मांग की है।

खबर है कि ये छह सांसद दिल्ली में एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे के घर पर मिले थे। इस बगावत के बाद उद्धव ठाकरे की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पार्टी ने सभी सांसदों को 18 जून को दिल्ली में एक जरूरी मीटिंग के लिए बुलाया है और व्हिप जारी किया है, ताकि उन्हें रोका जा सके। वहीं संजय राउत ने इस पूरी साजिश को ‘ऑपरेशन विश्वासघात’ बताया है और आरोप लगाया है कि सांसदों को पाला बदलने के लिए 50 करोड़ रुपये का लालच दिया गया है।

बगावत करने वाले सांसदों की लिस्ट नीचे दी गई है:

सांसद का नाम क्षेत्र (Constituency)
Omraje Nimbalkar Dharashiv
Sanjay Jadhav Parbhani
Sanjay Dina Patil Mumbai North East
Nagesh Patil Ashtikar Hingoli
Bhausaheb Wakchaure Shirdi
Sanjay Deshmukh Yavatmal-Washim

नियमों के मुताबिक, अयोग्यता से बचने के लिए शिवसेना (UBT) के 9 सांसदों में से कम से कम दो-तिहाई (यानी 6 सांसद) का अलग होना जरूरी था, जो अब पूरा होता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि लोकसभा अध्यक्ष ने इस अलग समूह को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। ये सांसद 19 जून को शिवसेना के स्थापना दिवस के मौके पर औपचारिक रूप से एकनाथ शिंदे की पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

इस बीच, उद्धव ठाकरे, संजय राउत और अरविंद सावंत ने लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर इस अलग समूह को मान्यता न देने की अपील की है। वहीं, ओमराजे निंबालकर का फैसला उनके पिता के मर्डर केस के आखिरी फैसले (19 जून) के बाद तय होना था, जिसके बाद उन्होंने शिंदे गुट को समर्थन देने का भरोसा दिया है।