Maharashtra के रायगढ़ में बाढ़ से 3000 गैस सिलेंडर बहे, प्रशासन ने लोगों को छूने से रोका
Maharashtra/Raigad: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भारी बारिश ने भारी तबाही मचाई है। यहां आई बाढ़ की वजह से हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के प्लांट से करीब 3,000 एलपीजी गैस सिलेंडर बह गए। यह घटना पनवेल त
Maharashtra/Raigad: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भारी बारिश ने भारी तबाही मचाई है। यहां आई बाढ़ की वजह से हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के प्लांट से करीब 3,000 एलपीजी गैस सिलेंडर बह गए। यह घटना पनवेल तालुका के चावणे गांव में स्थित पातालगंगा बॉटलिंग प्लांट में हुई, जहां पानी भरने से भरे और खाली दोनों तरह के सिलेंडर नदी में जा गिरे।
सोशल मीडिया पर इस घटना के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें हजारों सिलेंडर नदी की लहरों के साथ बहते दिख रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए रायगढ़ के जिलाधिकारी किशन जावले ने आम जनता के लिए जरूरी चेतावनी जारी की है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि नदी या उसके किनारों पर मिलने वाले किसी भी सिलेंडर को हाथ न लगाएं और न ही उन्हें अपने घर ले जाएं।
प्रशासन ने साफ किया है कि इन सिलेंडरों में गैस हो सकती है, इसलिए इन्हें उठाना, खोलना या इस्तेमाल करना जानलेवा साबित हो सकता है। अगर किसी को ऐसा कोई सिलेंडर मिलता है, तो उसकी जानकारी तुरंत HPCL कंपनी, नजदीकी HPCL डिस्ट्रीब्यूटर या तहसीलदार कार्यालय खालापुर, तहसीलदार कार्यालय पेण या उप-विभागीय अधिकारी पेण के ऑफिस में देनी चाहिए।
वहीं दूसरी तरफ, 9 जुलाई 2026 को दिल्ली और NCR में भी भारी बारिश हुई, जिससे सड़कें तालाब बन गईं और ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया। IMD ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया था। हालांकि, सिलेंडरों के बहने वाली यह बड़ी घटना सिर्फ महाराष्ट्र के रायगढ़ इलाके में ही हुई है।