Maharashtra में केक खाने से 11 लोग बीमार, 7 बच्चे शामिल; केक में मिली मरी हुई छिपकली
Maharashtra: मुंबई के पास नालासोपारा में एक केक खाने के बाद 11 लोग बीमार हो गए। इनमें 7 बच्चे और 4 महिलाएं शामिल हैं। बताया जा रहा है कि केक के अंदर एक मरी हुई छिपकली मिली थी, जिसके बाद लोगों की तबीयत बिगड़ गई। यह घटना न
Maharashtra: मुंबई के पास नालासोपारा में एक केक खाने के बाद 11 लोग बीमार हो गए। इनमें 7 बच्चे और 4 महिलाएं शामिल हैं। बताया जा रहा है कि केक के अंदर एक मरी हुई छिपकली मिली थी, जिसके बाद लोगों की तबीयत बिगड़ गई।
यह घटना नालासोपारा ईस्ट के ताकीपाडा इलाके में स्थित नीलकंठेश्वर बिल्डिंग की है। पीड़ितों को तुरंत नालासोपारा के Vijayalaxmi Hospital में भर्ती कराया गया। अस्पताल की डॉक्टर Vidya Sawant ने बताया कि इलाज करा रहे सभी मरीजों की हालत अब स्थिर है, हालांकि तीन बच्चों को ICU में रखा गया था।
जानकारी के मुताबिक, यह केक ताकीपाडा की Chamunda Cake Shop से खरीदा गया था। घटना की सूचना मिलने के बाद Tulinj पुलिस ने अस्पताल का दौरा किया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने केक के सैंपल जब्त कर लिए हैं और उन्हें जांच के लिए लैब भेज दिया है ताकि फूड पॉइजनिंग के असली कारण का पता चल सके।
इस मामले में Food and Drug Administration (FDA) की भूमिका भी अहम है क्योंकि सैंपल की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस अब लैब रिपोर्ट का इंतजार कर रही है जिससे यह साफ हो सके कि बीमारी की वजह केक में मिली छिपकली थी या कोई और मिलावट।