Maharashtra में 1.8 करोड़ और Mumbai में 30 लाख वोटर लापता, वोटर लिस्ट से कट सकता है नाम

Maharashtra: राज्य में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान एक बड़ी बात सामने आई है। महाराष्ट्र के करीब 1.8 करोड़ और मुंबई के 30 लाख वोटर अब तक नहीं मिले हैं। ये वो लोग हैं जिन्हें ASDD यानी अनुपस्थित, शिफ

Maharashtra: राज्य में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान एक बड़ी बात सामने आई है। महाराष्ट्र के करीब 1.8 करोड़ और मुंबई के 30 लाख वोटर अब तक नहीं मिले हैं। ये वो लोग हैं जिन्हें ASDD यानी अनुपस्थित, शिफ्ट हुए, मृत या डुप्लिकेट कैटेगरी में रखा गया है। अगर समय पर वेरिफिकेशन नहीं हुआ, तो 24 अगस्त को जारी होने वाली ड्राफ्ट लिस्ट से इन वोटरों के नाम कट सकते हैं।

मुंबई और ठाणे में हालात ज्यादा गंभीर हैं, जहां करीब 36% वोटर अनट्रेसेबल हैं। पूरे राज्य का औसत 15% है। चुनाव आयोग के मुताबिक, मुंबई में 29.6% और पूरे महाराष्ट्र में 18.4% वोटर अभी तक नहीं मिले हैं। इस वजह से मुंबई और ठाणे में 30% से ज्यादा और पूरे राज्य में 12-15% वोटरों के नाम हटने का खतरा है। इसका मतलब है कि करीब 1.47 करोड़ से ज्यादा वोटर अपनी वोट डालने की ताकत खो सकते हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) S Chockalingam ने कहा कि यह संख्या सामान्य है और देश के अन्य राज्यों में भी 13% से 20% तक ऐसा होता है। उन्होंने बताया कि शहरों में लोग अक्सर जगह बदलते रहते हैं, इसलिए वहां फॉर्म जमा न होने की संख्या ज्यादा रहती है। उन्होंने साफ किया कि इसका मतलब यह नहीं कि नाम तुरंत कट जाएंगे, बल्कि इसका मतलब है कि वेरिफिकेशन के समय वोटर घर पर नहीं मिले।

वोटरों के लिए राहत की बात यह है कि SIR ड्राइव के फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख अब 17 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी गई है। ASDD वोटरों की लिस्ट 11 अगस्त से जिला वेबसाइटों पर डाल दी गई है। लोग और राजनीतिक पार्टियां वहां नाम चेक कर सकते हैं। 24 अगस्त को ड्राफ्ट लिस्ट आने के बाद, 23 सितंबर 2026 तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। जो लोग 1 अक्टूबर 2026 तक 18 साल के हो रहे हैं या जिनका नाम लिस्ट में नहीं है, वे फॉर्म 6 भरकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

पुणे के जिला कलेक्टर जितेंद्र डूडी ने बताया कि पुणे जिले में करीब 90.80 लाख वोटरों का घर-घर जाकर वेरिफिकेशन किया जा रहा है ताकि लिस्ट एकदम सही और पारदर्शी रहे। जॉइंट चीफ इलेक्शन ऑफिसर मनोहर पारकर ने BLO को निर्देश दिए हैं कि वे राजनीतिक दलों के एजेंटों के साथ मिलकर काम करें ताकि कोई भी योग्य वोटर छूट न जाए। फाइनल वोटर लिस्ट 27 अक्टूबर 2026 को जारी की जाएगी।