Maharashtra के Khopoli में रील बनाने गया युवक हादसा का शिकार, झरने से गिरने से मौत
Maharashtra/Raigad: ठाणे का रहने वाला 23 साल का एक युवक अभिषेक कुशवाह Khopoli के KP waterfall पर हादसे का शिकार हो गया। रविवार को अपने दोस्तों के साथ झरने पर गए अभिषेक का पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में गिर गया, जिससे उस
Maharashtra/Raigad: ठाणे का रहने वाला 23 साल का एक युवक अभिषेक कुशवाह Khopoli के KP waterfall पर हादसे का शिकार हो गया। रविवार को अपने दोस्तों के साथ झरने पर गए अभिषेक का पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक अभिषेक अपने तीन दोस्तों साहिल हरिजन, देवा गैधणकर और साहिल सावंत के साथ सोशल मीडिया रील बनाने के लिए इस ट्रेक पर गया था। उन्होंने अपने परिवार को इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। यह ग्रुप रविवार शाम करीब 5 बजे झरने की ओर बढ़ा था और वापसी के दौरान यह हादसा हुआ।
हादसे की खबर मिलते ही ठाकुरवाड़ी गांव के स्थानीय लोगों ने Help Foundation-Khopoli के वॉलंटियर्स को सूचित किया, जिन्होंने पुलिस को जानकारी दी। बचाव कार्य में करीब पांच घंटे का समय लगा। हेल्प फाउंडेशन के समन्वयक गुरुनाथ साठेलकर ने बताया कि सोमवार दोपहर 2 बजे अभिषेक का शव मिला और शाम 5 बजे तक बकेट स्ट्रेचर की मदद से उसे बाहर निकाला गया।
Khopoli पुलिस इंस्पेक्टर सचिन हिरे ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिवार को सौंप दिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मानसून के दौरान ऐसे खतरनाक एडवेंचर से बचें क्योंकि एक गलत फैसला जानलेवा हो सकता है। प्रशासन ने पहले भी चेतावनी दी है कि बारिश में झरनों और जोखिम भरे इलाकों में न जाएं क्योंकि पानी का स्तर अचानक बढ़ जाता है।
बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने 2026 के लिए मानसून ट्रेकिंग के कड़े नियम लागू किए हैं। पुणे, ठाणे, रायगढ़ और नासिक के कलेक्टरों ने कई ट्रेल्स, झरनों और किलों पर जाने के खिलाफ प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। ये आदेश अब BNSS की धारा 163 के तहत लागू हैं, जिसका उल्लंघन करने पर केवल जुर्माना नहीं बल्कि हिरासत और कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। प्रशासन अब ड्रोन और सीसीटीवी के जरिए इन इलाकों की निगरानी कर रहा है।