Maharashtra में FIFA World Cup फाइनल के लिए रात 3:30 बजे तक खुल सकते हैं बार, होटल एसोसिएशन ने सरकार से की मांग

Maharashtra: फुटबॉल प्रेमी अगर अपने पसंदीदा होटल या रेस्टोरेंट में FIFA World Cup का फाइनल मैच देखना चाहते हैं, तो उनके लिए एक अच्छी खबर हो सकती है। महाराष्ट्र के होटल और रेस्टोरेंट मालिकों ने सरकार से मांग की है कि मैच

Maharashtra: फुटबॉल प्रेमी अगर अपने पसंदीदा होटल या रेस्टोरेंट में FIFA World Cup का फाइनल मैच देखना चाहते हैं, तो उनके लिए एक अच्छी खबर हो सकती है। महाराष्ट्र के होटल और रेस्टोरेंट मालिकों ने सरकार से मांग की है कि मैच के दिन बार और परमिट रूम के बंद होने के समय में छूट दी जाए।

Hotel and Restaurant Association (Western India) यानी HRAWI ने इस संबंध में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखा है। एसोसिएशन ने अनुरोध किया है कि सोमवार, 20 जुलाई को लाइव टेलीकास्ट को देखते हुए बार चलाने की समय सीमा को रात 3:30 बजे तक बढ़ाया जाए।

वहीं National Restaurant Association of India (NRAI) ने भी राज्य सरकार और एक्साइज कमिश्नर से अपील की है। NRAI ने खास तौर पर पुणे के लाइसेंस प्राप्त संस्थानों के लिए 19 जुलाई की रात को समय सीमा रात 2:30 बजे तक या मैच खत्म होने तक बढ़ाने की मांग की है।

होटल इंडस्ट्री का कहना है कि न्यूयॉर्क में मैच दोपहर 3:00 बजे (ET) शुरू होगा, जिसकी वजह से भारत में इसका प्रसारण सोमवार तड़के तक चलेगा। इंडस्ट्री का मानना है कि समय सीमा बढ़ाने से फुटबॉल फैंस को मैच देखने के लिए एक सुरक्षित और रेगुलेटेड माहौल मिलेगा। साथ ही इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और होटल सेक्टर की कमाई भी बढ़ेगी।

होटल एसोसिएशन ने सरकार को भरोसा दिलाया है कि वे सुरक्षा और नियमों का पूरा पालन करेंगे। फिलहाल महाराष्ट्र सरकार ने इस मांग पर कोई आधिकारिक मंजूरी नहीं दी है और इंडस्ट्री की अपील पर फैसले का इंतजार है।