Maharashtra में GST रजिस्ट्रेशन के लिए रिश्वत लेना पड़ा भारी, 10 हजार रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ा गया इंस्पेक्टर
Maharashtra: मुंबई के मझगांव इलाके में तैनात एक GST इंस्पेक्टर को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अधिकारी ने एक आवेदक से GST रजिस्ट्रेशन नंबर जारी करने के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी, जिसके ब
Maharashtra: मुंबई के मझगांव इलाके में तैनात एक GST इंस्पेक्टर को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अधिकारी ने एक आवेदक से GST रजिस्ट्रेशन नंबर जारी करने के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी, जिसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जाल बिछाकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।
पकड़े गए अधिकारी की पहचान संदीप खलाते के रूप में हुई है, जो GST विभाग के नोडल-7, मझगांव में स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर के पद पर तैनात था। शिकायतकर्ता ने GST रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, लेकिन काम कराने के लिए उससे पैसों की मांग की गई। जब आवेदक रिश्वत देने को तैयार नहीं हुआ, तो उसने इसकी जानकारी मुंबई के वर्ली स्थित ACB यूनिट को दी।
ACB ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए बुधवार, 17 जून 2026 को एक ट्रैप बिछाया। गुरुवार, 18 जून 2026 को जब संदीप खलाते रिश्वत की रकम ले रहा था, तब ACB की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।