Maharashtra में PM मोदी और CM फडणवीस को बदनाम करने वाली फेक रील्स पर FIR, AI का किया गया इस्तेमाल
Maharashtra: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के ‘मिसिंग लिंक’ को लेकर सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो और फोटो डालने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। महाराष्ट्र की नोडल साइबर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR
Maharashtra: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के ‘मिसिंग लिंक’ को लेकर सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो और फोटो डालने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। महाराष्ट्र की नोडल साइबर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोप है कि AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की छवि खराब करने की कोशिश की गई।
यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब मानसून की वजह से भूस्खलन (landslide) होने के बाद मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के मिसिंग लिंक को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा था। इसी दौरान सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी रील्स और तस्वीरें वायरल हुईं जिनमें एक्सप्रेसवे पर गड्ढों को दिखाया गया था और पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही गई थीं। इसके अलावा एक AI वीडियो और मुख्यमंत्री की पत्नी अमृता फडणवीस की फोटो के साथ गलत कैप्शन वाला ग्राफिक भी शेयर किया गया था।
भाजपा के नरीमन पॉइंट ऑफिस के सोशल मीडिया मैनेजर दीपक म्हापाड़ी ने इसकी शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि इन पोस्ट्स का मकसद जनता को गुमराह करना और सरकारी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की छवि बिगाड़ना था। इससे पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने चेतावनी दी थी कि मिसिंग लिंक की आलोचना करना महाराष्ट्र का अपमान करने जैसा है और ऐसा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट के तहत कई गंभीर धाराएं लगाई हैं। इनमें जालसाजी, सार्वजनिक शांति भंग करने के इरादे से अपमान करना, फर्जी खबरें फैलाना और मानहानि जैसे आरोप शामिल हैं। फिलहाल साइबर पुलिस उन सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच कर रही है जिनसे यह कंटेंट शेयर किया गया था।