Maharashtra में BMW हादसे में 2 की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल; डिवाइडर से टकराकर पलटी लग्जरी कार

Maharashtra/Thane: मुंबई-वडोदरा हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसमें एक तेज रफ्तार BMW कार डिवाइडर से टकराकर कई बार पलट गई। इस हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

Maharashtra/Thane: मुंबई-वडोदरा हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसमें एक तेज रफ्तार BMW कार डिवाइडर से टकराकर कई बार पलट गई। इस हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। यह घटना रविवार 21 जून 2026 की सुबह करीब 2 से 4 बजे के बीच हुई।

मृतकों की पहचान बड़लापुर निवासी योगेश दिघे (26) और रिबेका जैकब (24) के रूप में हुई है। हादसे में घायल आनंद को ठाणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि ये सभी दोस्त योगेश के जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए नाइट आउट पर निकले थे और टिटवाला से वापस लौट रहे थे।

बड़लापुर पश्चिम पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर किशोर शिंदे ने बताया कि पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसे के वक्त गाड़ी कौन चला रहा था और क्या ड्राइवर शराब के नशे में था। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए हैं और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जांच में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है कि जिस हिस्से पर यह हादसा हुआ, वह हाईवे का अधूरा हिस्सा था और उसे अभी आम जनता के लिए खोला नहीं गया था। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि लोग इस बंद हाईवे पर कैसे पहुंचे।

कुछ रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक, यह एक कन्वर्टिबल BMW थी जिसकी रफ्तार हादसे के समय करीब 251 किमी प्रति घंटा बताई जा रही है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और पीड़ितों के शरीर के अंग सड़क पर काफी दूर तक बिखरे मिले।