Maharashtra के Ambernath में शादी के 48 दिन बाद महिला ने की आत्महत्या, डॉक्टर पति गिरफ्तार

Maharashtra/Thane: ठाणे के Ambernath इलाके में एक 26 साल की नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली। शादी को अभी सिर्फ डेढ़ महीना यानी 48 दिन ही हुए थे। इस मामले में पुलिस ने महिला के डॉक्टर पति Nitin Tilkar को गिरफ्तार कर लिया है

Maharashtra/Thane: ठाणे के Ambernath इलाके में एक 26 साल की नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली। शादी को अभी सिर्फ डेढ़ महीना यानी 48 दिन ही हुए थे। इस मामले में पुलिस ने महिला के डॉक्टर पति Nitin Tilkar को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक महिला Vishakha Tilkar के परिवार ने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही Vishakha को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। ससुराल वाले उससे ज्यादा गहने और पैसों की मांग कर रहे थे।

परिजनों ने यह भी बताया कि Vishakha पर हर वक्त नजर रखी जाती थी। घर में CCTV कैमरे लगाए गए थे ताकि उसकी हर हरकत पर निगरानी रहे। आरोप है कि जब वह पड़ोसियों से बात करती थी, तो उसके साथ मारपीट की जाती थी और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

पुलिस ने इस मामले में मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। अब तक तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है और Nitin Tilkar की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस बाकी दो आरोपियों की तलाश में जुटी है।