Maharashtra में बड़ा सियासी उलटफेर, Uddhav Thackeray की पार्टी छोड़ 6 सांसद Eknath Shinde के गुट में शामिल

Maharashtra: मुंबई के नरीमन पॉइंट स्थित वाईबी चव्हाण सेंटर में सोमवार को एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम हुआ। उद्धव ठाकरे की पार्टी शिव सेना (UBT) के 6 सांसद औपचारिक रूप से एकनाथ शिंदे की शिव सेना में शामिल हो गए। इस मौके पर म

Maharashtra: मुंबई के नरीमन पॉइंट स्थित वाईबी चव्हाण सेंटर में सोमवार को एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम हुआ। उद्धव ठाकरे की पार्टी शिव सेना (UBT) के 6 सांसद औपचारिक रूप से एकनाथ शिंदे की शिव सेना में शामिल हो गए। इस मौके पर मौजूद एकनाथ शिंदे ने इसे ‘ऑपरेशन टाइगर’ की सफलता बताया और कहा कि इससे आने वाली राजनीतिक लड़ाइयों में उनकी पार्टी और मजबूत होगी।

इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत 17 जून 2026 को हुई थी जब इन सांसदों ने दिल्ली में शिव सेना (UBT) की संसदीय बैठक में हिस्सा नहीं लिया था। इसके बाद उन्होंने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की और एक अलग संसदीय समूह के रूप में मान्यता मिलने और शिंदे गुट में विलय की मांग की थी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी ‘ऑपरेशन टाइगर’ की सफलता की पुष्टि की और इस संकट के लिए उद्धव ठाकरे को जिम्मेदार ठहराया।

दलबदल विरोधी कानून (Anti-Defection Law) के मुताबिक, शिव सेना (UBT) के कुल 9 सांसदों में से 6 सांसदों का जाना दो-तिहाई बहुमत पूरा करता है। इस वजह से इसे ‘विलय’ माना जाएगा और ये सांसद अयोग्य घोषित होने से बच जाएंगे। अब अंतिम फैसला लोकसभा स्पीकर ओम बिरला करेंगे।

दूसरी तरफ, उद्धव ठाकरे ने इस स्थिति से निपटने के लिए विधायी बैठक बुलाई। आदित्य ठाकरे ने इन सांसदों की कड़ी आलोचना करते हुए उन्हें लालची और बेशर्म बताया। संजय राउत ने भी इन सांसदों को गद्दार कहा है। शिंदे गुट में शामिल होने वाले सांसदों की लिस्ट नीचे दी गई है:

सांसद का नाम क्षेत्र (Constituency)
Sanjay Haribhau Jadhav Parbhani
Bhausaheb Rajaram Wakchaure Shirdi
Omprakash Bhupalsingh Nimbalkar Dharashiv
Sanjay Dina Patil Mumbai North East
Sanjay Uttamrao Deshmukh Yavatmal
Nagesh Bapurao Patil Ashtikar Hingoli