Lucknow में 20 साल के युवक ने लगाई फांसी, पंखे के हुक से लटका मिला शव
Lucknow: राजधानी लखनऊ के शिव गुलाम खेड़ा इलाके में एक 20 साल के युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक का शव घर के अंदर पंखे के हुक से लटका हुआ मिला। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है और इलाके के लोगों में शोक की लहर है। ज
Lucknow: राजधानी लखनऊ के शिव गुलाम खेड़ा इलाके में एक 20 साल के युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक का शव घर के अंदर पंखे के हुक से लटका हुआ मिला। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है और इलाके के लोगों में शोक की लहर है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान शिवा के रूप में हुई है। घटना उस समय का पता चला जब उसकी मां खेत से काम करके घर लौटीं। घर पहुंचने पर उन्हें दरवाजा बंद मिला, जिसके बाद अंदर देखने पर शिवा का शव पंखे से लटका मिला।
परिजनों की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।