Lucknow में सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, कर्ज के बोझ तले दबा था परिवार

Lucknow/Lucknow: राजधानी के नाका इलाके में एक 35 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान अजय गुप्ता के रूप में हुई है जो गोलगप्पे बेचने का काम करता था। मंगलवार शाम जब यह घटना सामने आई तो इलाके में

Lucknow/Lucknow: राजधानी के नाका इलाके में एक 35 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान अजय गुप्ता के रूप में हुई है जो गोलगप्पे बेचने का काम करता था। मंगलवार शाम जब यह घटना सामने आई तो इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के मुताबिक अजय गुप्ता फतेहगंज गल्ला मंडी के दुगांवा इलाके में रहता था। परिजनों का आरोप है कि अजय ने कुछ लोगों से कर्ज ले रखा था और सूदखोर उसे लगातार परेशान कर रहे थे। उसे सामाजिक रूप से जलील किया जाता था और गाली-गलौज के साथ जेल भिजवाने की धमकी भी दी जाती थी। आर्थिक तंगी इतनी ज्यादा थी कि अजय की कमाई का बड़ा हिस्सा सिर्फ ब्याज चुकाने में ही चला जाता था, जिससे उसकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा था।

घटना की सूचना मिलने पर नाका पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नाका इंस्पेक्टर विवेक चौधरी ने बताया कि मृतक का परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर है। पुलिस अब परिजनों की शिकायत का इंतजार कर रही है, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।